नईदिल्लीलीक्स..। यूपी विधानसभा में तीसरे दिन भी हंगामा। कांग्रेस विधायक की महिलाओँ पर अभद्र टिप्पणी। साथ में प्रमुख खबरें।
विधानसभा के बाहर काले गुब्बारे उड़ाए, धरना-प्रदर्शन
यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन भी हंगामा रहा। सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेसी विधायकों ने काले विधानसभा के बाहर काले गुब्बारे उड़ाए। कांग्रेसी विधायकों ने लखीमपुर कांड को लेकर विवादों में चल रहे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को बर्खास्त करने की मांग की। सपा का भी धरना प्रदर्शन चल रहा है।
सदन का आज आखिरी दिऩ
सत्र में आज अनुपूरक बजट और लेखा अनुदान पर चर्चा हो सकती है। तीन दिन सदन चलाने की सहमति बनी थी लिहाजा आज सदन का आखिरी दिन हो सकता है।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ में
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज लखनऊ आ रहे हैं। वह यहां कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वह रमाबाई अंबेडकर स्टेडियम में सरकार बनाओ अधिकार पाओ रैली में भाग लेंगे। रैली में भाजपा की सहयोगी पार्टी निषाद पार्टी भी भाग ले रही है। रैली में सीएम योगी भी भाग लेंगे।
कांग्रेस विधायक की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी
कर्नाटक कांग्रेस के विधायक के आऱ रमेश कुमार ने महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद मचे बवाल के बाद माफी मांगी है। उन्होंने विधानसभा में कहा कि बलात्कार को रोका नहीं जा सकता, तो लेटिए औऱ मजे लीजिये। इस टिप्पणी पर विश्वेश्वरी हेगडी ने आपत्ति जताने के बजाए ठहाके लगाए। महिलाओं के हंगामे और विरोध के बाद उहोंने माफी मांग ली है। रमेश पहले भी महिलाओं पर विवादित टिप्पणी देकर घिर चुके हैं।
बाइडेन ने ओमिक्रॉन को लेकर चेताया
अमेरिका में ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने लोगों को चेताया है कि वैक्सीन नहीं लगवाने वाले लोगों को इस सर्दी में भयंकर बीमार औऱ मौत का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि पहले उन्होंने कहा था कि इस नये वैरिएंट से डरने की जरूरत नहीं है लेकिन अब उनकी राय बदल गई है।