नईदिल्लीलीक्स.. प्रगति मैदान टनल, 5 अंडरपास जनता के लिए खुले। पीएम ने किया उद्घाटन। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसे में चार की मौत। असम में बाढ़ का कहर। साथ में प्रमुख खबरें।
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जाम से मिलेगी राहत

पीएम मोदी ने आज प्रगति मैदान टनल और 5 अंडरपास का उद्घाटन कर दिया। इसके साथ ही यह जनता के लिए खोल दिए गए हैं। इससे दिल्ली और एनसीआर के लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। मथुरा रोड के लोगों को भी इसका लाभ मिल सकेगा और वाहन चालकों को जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी। इस परियोजना पर 920 करोड़ रुपये का खर्च आया है।
जयपुर से शादी समारोह में बिहार जाते समय हादसा
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। एक घायल को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे के शिकार लोग जयपुर से बिहार के सिवान में शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। एक्सप्रेस-वे पर उनकी कार हसनगंज क्षेत्र में सामने से आते वाहन से टकरा गई।
असम में बारिश से बुरा हाल, 28 जिलों में बाढ़
असम में कई दिनों से चल हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।
19 लाख लोग प्रभावित, राहत शिविरों में रखा गया
राज्य के 28 जिलों के लोग करीब 19 लाख लोग बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है। राज्य में भूस्खलन समेत अन्य बारिशजनित हादसों में अब तक 55 लोगों की जान जा चुकी है। रेल और सड़क यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित हो गया है।
अफगानिस्तान के 100 सिख हिंदुओं को वीजा
भारत ने अफगानिस्तान के सौ सिख हिंदुओँ को भारत का ई वीजा जारी किया है। यह सिख हिंदू अब कभी भी भारत आ सकेंगे।
गुरुद्वारे पर आतंकी हमले के बाद उठाया कदम

भारत ने यह कदम कल अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में कारते परवान गुरुद्वारे पर आतंकवादी हमले के बाद उठाया है। इस हमले एक मुस्लिम गार्ड की मौत हो गई थी। कई लोग घायल हो गए थे। हमले के दौरान कई धमाके हुए थे।