Agra News: Campaign will run against arbitrary and unregistered coaching
News @ 1 pm on 2 march
नईदिल्लीलीक्स… भाजपा को गुजरात के निकाय चुनाव में बढ़त मिली है। कानपुर में सड़क हादसे में छह की मौत। साथ में देश-विदेश की अब तक की खबरें।
गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा को बढ़त
गुजरात में नगर पालिकाओं, जिला पंचायतों औॅर तालुक पंचायतों के लिए हुए चुनावों के नतीजे आने लगे हैं। रविवार को कुल 80235 सीटों पर हुए चुनाव में 60 प्रतिशत तक मतदान हुआ था। नगर पालिकाओं की 2720 सीटों में अब तक अब तक घोषित 904 परिणामों में से भाजपा को 672, कांग्रेस को 203, आप को 22 और अन्य को सात सीटें मिली हैं। जिला पंचायत की 980 सीटों में से अब तक 265 सीटों में से भाजपा 187, कांग्रेस 65, आप 2 और निर्दलीय 11 विजयी हुए हैं। तालुक पंचायत की 4774 सीटों में से 919 सीटों के परिणाम घोषित हुए हैं, जिसमें भाजपा 718, कांग्रेस 177, आप 18 और निर्दलीयों को छह सीटों पर जीत मिली है।
मोदी सरकार की नीति पर बाइडेन प्रशासन की सख्त आपत्ति
मोदी सरकार के मेक इन इंडिया अभियान और व्यापार नीतियों को लेकर बाइडेन प्रशासन ने अपनी चिंता जाहिर की है। बाइडेन प्रशासन ने अमेरिकी कांग्रेस को बताया कि भारत का मेक इंडिया अभियान पर जोर देना, अमेरिका-भारत के द्विपक्षीय व्यापार में बड़ी चुनौतियों को दर्शाता है। 2021 के लिए व्यापार नीति पर आई रिपोर्ट में यूएस ट्रेड रिप्रेजेन्टेटिव ने कहा कि साल 2020 में अमेरिका की तरफ से भारतीय बाजार में पहुंच से जुड़े मुद्दों को सुलझाने की कोशिश जारी रखी गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की व्यापार नीतियों से अमेरिकी निर्यातकों पर भी असर पड़ा है।
लखनऊ आ रही फ्लाइट पाकिस्तान में हुई लेंड
संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह से लखनऊ आ रही इंडिगो की फ्लाइट की पाकिस्तान के कराची में मेडिकल इमरजेंसी लेंडिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। कराची में इमरजेंसी लेंडिंग कराकर पैसेंजर का इलाज कराने की कोशिश की गई लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
ट्रॉला पलटने से छह श्रमिक मरे, आठ की हालत नाजुक
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के भोगनीपुर चौराहे के समीप मंगलवार सुबह एक ट्रॉला के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 22 मजदूर उसके नीचे दब गए। इसमें छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस और राहगीरों ने 16 मजदूरों को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला और अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां आठ मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आठ मजदूरों को मामूली चोट आई है। हादसे का शिकार लोग हमीरपुर के रहने वाले हैं, जो जो इटावा में कोयला छनाई का काम करने के लिए जा रहे थे। मरने वालों में बच्चे शामिल है। हादसे में घायल लोगों का कहना है कि ट्रॉला चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाने के सात तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम को बजा रहा था।
पीएम ने किया मैरीटाइम इंडिया समिट 2021 का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कान्फ्रेंस के जरिये मैरी टाइम इंडिया समिट 2021 का उद् घाटन किया। इस समिट में भाग लेने के लिए 50 देशों के एक लाख से ज्यादा प्रतिभिगियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। पीएम मोदी ने कहा कि यह शिखर सम्मेलन समुद्री क्षेत्र के प्रमुख हितधारकों को एकसाथ लाएगा और भारत की समुद्री अर्थव्यवस्था के विकास को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने विदेशी निवेशकों को भारत में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा भारत की लंबी तटरेखा को आपका इंतजार है। भारत के मेहनती लोग आपका इंतजार कर रहे हैं। हमारे बंदरागाहों और लोगों मे निवेश करें। भारत को अपना पसंदीदा व्यापर स्थल बनाएं।