आगरालीक्स… आगरा में सोने-चांदी की कीमतों में कुछ उछाल आया है। साथ ही देश-दुनिया की अभी तक की खबरें।
भारत में कोरोना मृतक एक लाख के करीब
नई दिल्ली, दो अक्टूबर। देश में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। पिछले 24 घटों में 1,095 लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा एक लाख के करीब (99,773) पहुंच गया है। इसी अवधि में में 81,484 नए कोरोना संक्रमित होने के बाद संक्रमितों का आंकड़ा 63 लाख पार (63,94,089) कर चुका है। कोरोना संक्रमितों के मामले में भारत का अमेरिका के बाद दूसरा नंबर है. जबकि मृतकों के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे नंबर पर है। राहत की बात रिकवरी को लेकर ही है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 53,52,028 लोग कोरोना को मात देकर अब तक अपने घरों को लौट चुके हैं। रिकवरी रेट के मामले में भारत पहले नंबर पर है।
भारत पहुंचा मोदी का बाहुबली विमान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अमेरिका निर्मित विशेष विमान कल (गुरुवार) को यहां पहुंच गया है। यह विमान अमेरिकी राष्ट्रपति के एयरफोर्स वन जैसी साज-सज्जा और सुरक्षा क्षमताओं की तरह होगा। इसी वर्ष के अंत तक ऐसा हीएक और विमान भारत भारत पहुंचेगा जो राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के प्रयोग के लिए होगा। इन दोनों विमानों की कीमत 8400 करोड़ रुपये है।
दोबारा बिकेगा आईएनएस विराट
कभी भारतीय नौसेना का गौरव रहा विमान वाहक युद्धपोत आईएनएस विराट को दोबारा बेचने की नौबत आ गई है। 1987 में भारतीय नौसेना में शामिल किए गए आईएनएस विराट को 2017 में सेवामुक्त कर दिया गया था। इसी साल श्रीराम ग्रुप ने इस युद्धपोत को 38.54 करोड़ में खरीद लिया था। श्रीराम ग्रुप इस युद्धपोत को तोड़ने की बजाए इसे संग्राहलय में तब्दील करना चाहता है। इसलिए उसने इसे 100 करोड़ में बेचने की पेशकश की है। उसने इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया है।
रेप मामलाः भाजपा नेत्री गिरफ्तार, कांग्रेस नेत्री फरार
राजस्थान के सवाई माधोपुर में नाबालिग लड़की से बलात्कार के मामले में भाजपा और कांग्रेस की महिला नेत्रियों के नाम सामने आए हैं। इन दोनों महिला नेताओँ समेत कई आऱोपी सेक्स रैकिट चलाते थे। नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर उन्हें सेक्स रैकिट में धकेला जाता था। पुलिस ने इस मामले में भाजपा की नेता सुनीता वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कांग्रेस सेवादल महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूनम चौधऱी फरार हो गई है।
दस करोड़ परिवारों को जोड़ेगी विहिप
बाबरी विध्वंस मामले में सीबीआई की विशेष कोर्ट द्वारा फैसला दिए जाने से उत्साहित संघ परिवार आगे की रणनीति तैयार करने में जुट गया है। विहिप की एक बैठक में तय किया गया कि राम मंदिर को लेकर गांव-गांव में जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। विहिप का पांच लाख गांवों के दस करोड़ परिवार तक पहुंचने का लक्ष्य तैयार किया है। इस अभियान की औपचारिक घोषणा जल्द होगी तथा अगले वर्ष जनवरी में यह अभियान धऱातल पर उतरने की उम्मीद है।
बैल का होगा डीएऩए टेस्ट
महाराष्ट्र में एक बैल का मालिकाना हक को लेकर विवाद में उक्त बाल का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। यह दिलचस्प मामला महाराष्ट्र के बुलढाणा का है। एक बैल को लेकर दो लोग आपस में भिड़ गए। मामला इतना तूल पकड़ गया कि पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। पुलिस ने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में पत्र लिखा है।
सोने की कीमत 52 हजार के पार
आगरालीक्स… आगरा में सोने-चांदी की कीमतों में कुछ उछाल आया है। सोना 52 हजार रुपये प्रति दस ग्राम से ऊपर चल रहा है, जबकि चांदी के भाव भी 61 हजार रुपये प्रतिकिलो ग्राम से ऊपर बने हुए हैं।
आगरा जैवलर्स एसोसिएशन के सचिव रोहिन हेमदेव के मुताबिक शुक्रवार सुबह सोना 99.5 जीएसटी सहित 52,115 रुपये प्रति दस ग्राम और सोना 99.99 जीएसटी सहित 52365 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर था।
वायदा बाजार का भाव
वहीं वायदा बाजार में सोना आज सुबह 50,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर खुला, जो निम्नतम 50,300 पर जान के बाद कुछ देर में ही 50,940 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। वायदा बाजार में चांदी 60 हजार रुपये के स्तर पर खुली, जो नीचे 59,620 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई लेकिन थोड़ी ही देर में बाजार सुधरकर 60,900 प्रतिकिलो पर पर पहुंच गई थी।