आगरालीक्स ..आगरा में दशहरा पर रावण दहन, मेलों पर रोक, देश दुनिया की अभी तक की खबरें.
आगरा में दशहरा पर रामलीला मैदान और सेंट जोंस कालेज चौराहा पर रावण दहन नहीं होगा, कोरोना के चलते मेले भी नहीं लगेंगे।
धारा 370 के खिलाफ गुपकार बैठक
कश्मीर में धारा 370 हटाए जान के खिलाफ राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। पीडीपी की नेता महबूबा मुफ्ती के निवास पर आज विपक्षी दलों की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में पीडीपी के अलावा नेशनल कान्फ्रेंस के प्रतिनिधियों के अलावा कश्मीर के नेता सज्दाद लोन समेत अन्य विपक्षी दल के नेता भी शामिल होंगे।
पीएम ने किया रोपवे का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महाष्टमी के मौके पर गुजरात के गिरनार में रोपवे समेत तीन परियोजनाओं का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने दिल्ली से वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिये गिरनार रोपवे, किसान सूर्योदय योजना, पेडियाट्रिक हार्ट हास्पीटल का उद्घाटन किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि गिरनार पर्वत पर मां अम्बे भी विराजती हैं। गोरखनाथ शिखऱ भी है, गुरु दत्तात्रेय का शिविर है और जैन मंदिर भी है। यहां की सीढ़ियां चढ़कर जो शिखर पर पहुंचता है, वो अद्भुत शक्ति और शांति का अनुभव करता है।
पार्टी-वार्टी जाए भाड़ मेः इमरती
हाल ही में मध्य प्रदेश के के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हाल ही में एक चुनावी सभा में शिवराज सरकार की मंत्री इमरती देवी का आयटम बताया था तो उसकी खासी आलोचना हुई थी, लेकिन अब इमरती देवी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कहती हुई नजर आ रही है- सुनो भाईसाहब, कोई भी हो, जहां इमरती खड़ी हो जाएगी, वहां हिन्दुस्तान खड़ो है जायेगो, तुम्हारी लड़ाई लड़ रही है, पार्टी-वार्टी जाए भाड़ में।
एक्शन सीन नहीं कर पाएंगे संजय दत्त
फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने कैंसर को मात दे दी है। इससे उनके मुरीद और दर्शक खुश हैं कि उनको फिर संजय दत्त की फिल्में देखने को मिलेंगी लेकिन बताया जा रहा है कि संजय दत्त अब एक्शन सीन नहीं कर पाएंगे, उनकी फिल्मों में बदलाव किया जा रहा है।
संक्रमितों का आंकड़ा 78 लाख पार
देश में कोरोना की स्थिति में कुछ सुधार आया है। इस बीच देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 78 लाख से ज्यादा हो गई है। पिछले 24 घंटे में 53,370 नए संक्रमित सामने आए हैं। देश में अब तक 78,14,683 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इस अवधि में 650 लोग कोरोना से मर चुके हैं। इन्हें मिलाकर अब तक 1,17,956 लोग इस वायरस के शिकार होकर जान गंवा चुके हैं। राहत की बात यही है कि अब तक 70 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी को मात दे चुके हैं।
महाष्टमी का पर्व मनाया, कन्या-लांगुरा जिमाए
… आगरा समेत देशभर मे आज महाष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कुछ घरों में आज ही नवमी की पूजा भी की गई। घर-घर में कन्या लांगुरा पूजन कर जिमाया गया। प, बंगला और गुजरात के दुर्गा पंडालों में भारी भीड़ रही। कोलकाता में मां दुर्गे को पुष्प अर्पित करने के लिए भक्तों की कतार लगी रही। देशभर में भक्तिमय वातावरण देखा गया। देश की राजधानी दिल्ली में भी इस अवसर पर दरबार सजाया गया। कोरोना में सारी सावधानियों के बीच आस्था का पूजन जारी है।