नईदिल्लीलीक्स… एआईडीएमके की नेता शशिकला चार साल बाद जेल से रिहा। 18 महिलाओं की हत्या करने का आऱोपी गिरफ्तार समेत देश-विदेश की अब तक की खबरें।
शशिकला जेल से रिहा
एआईडीएमके की नेता वीके शशिकला भ्रष्टाचार के जुर्म में चार साल जेल की सजा काटने के बाद आज रिहा हो गईं। पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की सहयोगी रहीं शशिकला पिछले चार साल में बेंगलुरु के परप्पना अग्रहरा जेल में थीं। हालांकि कोरोना वायरस का इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। जेल सूत्रों के मुताबिक शशिकला की रिहाई की सभी औपचारिकताएं अस्पताल में पूरी की गईं।
18 महिलाओँ का हत्यारा गिरफ्तार
हैदराबाद पुलिस ने एक 45 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिस पर 18 महिलाओँ की हत्या करने समेत कई गंभीर अपराधों के आरोप हैं। इस शख्स की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने हाल ही में हुई दो महिलाओँ की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। आऱोपी व्यक्ति हैदराबाद में पत्थर काटने का काम करता है। इससे पहले भी उसे 21 आरोपों में गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार उक्त आऱोपी की 21 वर्ष की उम्र में शादी हो गई थी लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी गैर मर्द के साथ भाग गई, तभी से उसे महिलाओँ से घृणा हो गई और उसने चुन-चुन कर 18 महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया।
24 घंटों में 12,686 नए संक्रमित
कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में एक बार फिर वृद्धि हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में 12,686 नए कोरोना संक्रमित प्रकाश में आये हैं। इसी अवधि में 137 मरीजों की मौत हो गई। मंगलवार को दस हजार से कम संक्रमित केस सामने आए थे। देश में कोरना संक्रमण के कुल केस 1,06,89,527 हो गई है, जबकि मरने वालों का आंक़ड़ा 1,53,724 हो गया है। इस दौरान कोरोना को मात देने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है।
येलेन बनी अमेरिका की पहली महिला वित्तमंत्री
जैनेट येलेन अमेरिका के इतिहास में पहली महिला वित्तमंत्री बनाई गई हैं। सीनेट द्वारा नामांकन की पुष्टि के बाद कल मंगलवार को उन्हें ट्रेजरी सेक्रेटरी (वित्तमंत्री) के रूप में शपथ दिलाई गई। ज्ञातव्य है कि जो बाइडेन के मंत्रिमंडल में कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति बनाया गया है। कमला हैरिस पहली महिला उपराष्ट्रपति हैं। येलेन अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की प्रमुख रह चुकी हैं।