नईदिल्लीलीक्स… झारखंड में महाराष्ट्र जैसे हालात का अंदेशा। कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के बगावती बोल। सोनाली फोगाट मामले में दो और लोग गिरफ्तार।
कांग्रेस में हिस्सेदार हैं, किराएदार नहीः मनीष तिवारी
कांग्रेस की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। गुलाम नवी आजाद के इस्तीफे के बाद पंजाब से सांसद मनीष तिवारी के बोल बिगड़ गए हैं। सांसद मनीष तिवारी ने कहा है कि मैंने कांग्रेस को 42 साल दिए हैं। पार्टी के लिए हर मौके पर खडा रहा हूं। कांग्रेस में हम किरायेदार नहीं हिस्सेदार हैं। धक्के मारकर निकाला जाएगा तब देखा जाएगा। वह गुलाम नवी आजाद के बारे में पूछे गए सवाल के बारे में बोल रहे थे, उन्होंने आजाद को लेकर टिप्पणी करने से भी इनकार कर दिया।
सोनाली की मौत मामले में क्लब मालिक समेत दो गिरफ्तार
टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गोवा पुलिस कई पहलुओँ पर जांच कर रही है। पुलिस ने गोवा के कर्वी क्लब के मालिक और ड्रग पेडलर दत्त प्रसाद गंवकर को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। सीसी फुटेज की जांच में पुलिस को कई क्लू हाथ लगे हैं। इसमें सोनाली फोगाट को उनका पीए सांगवान कुछ पिलाता नजर आ रहा है। पुलिस परिजनों की शिकायत पर पीए और उसके साथी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
सीएम हेमंत सोरेन की कुर्सी है खतरे में
झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन की कुर्सी खतरे में आ गई है। इसे देखते हुए यूपीए की सीएम आवास पर बैठक बुलाई गई है। झारखंड में महाराष्ट्र जैसा सियासी खेल दोहराया गया है।
यूपीए विधायक बैग लेकर बैठक में पहुंचे
सीएम आवास पर हुई बैठक में यूपीए के अधिकांश विधायक अपने कपड़े आदि का बैग लेकर आए हैं। इन विधायकों को तोडने का प्रयास न हो इसलिए सीएम आवास से ही उन्हें छत्तीसगढ़ भेजा जा सकता है।
खनन घोटाले में विधायकी रद्द करने की है सिफारिश
उल्लेखनीय है कि खनन घोटाले को लेकर चुनाव आयोग ने सीएम हेमंत सोरेन की विधायक पद के लिए अयोग्य ठहराया है और विधायकी रद्द करने की रिपोर्ट राज्यपाल को भेज दी है।