नईदिल्लीलीक्स… जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे को पीएम मोदी ने दी अंतिम विदाई। सचिन पायलट के नाम पर गहलोत गुट नरम। कांग्रेस नेता रेप में गिरफ्तार।
पीएम मोदी समेत 700 से ज्यादा नेता मौजूद रहे

जापान में पूर्व पीएम शिंजो आबे को श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद विश्वभर के नेता।
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का स्टेट फ्यूनरल (प्रतीकात्मक) कार्यक्रम निप्पॉन के बुडोकन कम्युनिटी सेंटर में किया गया, जहां पीएम मोदी समेत विश्व के 700 से ज्यादा नेताओँ ने श्रद्धांजलि दी।
राज परिवार ने भी दी श्रद्धांजलि
इस दौरान जापान का राजपरिवार भी मौजूद रहा और श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शिंजे आबे को 19 तोपों की सलामी दी गई। इससे पहले पीएम मोदी ने जापान के पीएम फुमियो किशदा के साथ द्विपक्षीय बैठक की और पूर्व पीएम के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि भारत-जापान की दोस्ती ने वैश्विक प्रभाव पैदा करने में बड़ी भूमिका निभाई है।
सचिन को सीएम बनाने पर बनने लगी सहमति
राजस्थान में सियासी संकट के बीच सचिन पायलट को सीएम बनाए जाने को लेकर गहलोत समर्थक कुछ विधायकों के सुर बदल गए हैं।
इन विधायकों के बदले बोल
राजस्थान के सियासी घमासान पर हाईकमान द्वारा सख्त रुख अपनाए जाने पर गहलोत गुट के जितेंद्र सिंह, इंदिरा मीणा, मदन प्रजापति के बाद संदीप यादव के बोल बदल गए हैं, वह अब सचिन पायलट को सीएम बनाने का राग अलापने लगे हैं। उन्होंने इस बारे में एक वीडियो भी जारी किया है। हालांकि अभी कांग्रेस हाईकमान स्थिति पर नजर ऱखे हुए है।
एयर होस्टेस से किया रेप, आरोपी को किया कमरे में बंद
दिल्ली के महरौली इलाके से कांग्रेस के एक नेता को एयर होस्टेस से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी हरजीत कांग्रेस का ब्लॉक अध्यक्ष है। महिला का आरोप है कि वह उसे एक माह से जानती थी, उसने धोखे से घर बुलाकर दुष्कर्म किया। महिला ने किसी तरह से मुक्त होकर आरोपी को ही कमरे में बंद कर पुलिस को बुला लिया था।