आगरालीक्स..आगरा में साहूकार से परेशान होकर युवक ने अपनी पत्नी और बच्चे के साथ खुदकशी का किया प्रयास, देश दुनिया की अभी तक की खबरें।
आत्मनिर्भर भारत का आधार किसान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के तहत किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे यहां कहा जाता है कि जो जितना जमीन से जुड़ा होता है, वह बड़े से बड़े तूफान में भी अडिग खड़ा रहने में समर्थ होता है। कोरोना के इस दौर में हमारा किसान इसका जीवंत उदाहरण है। संकट के इस दौर में भी हमारे कृषि क्षेत्र ने अपना दमखम दिखाया है। मोदी ने कहा कि देश का कृषि क्षेत्र, हमारे गांव और किसान आत्मनिर्भर भारत का आधार हैं। ये मजबूत होंगे तो आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत होगी।
कोरोना संक्रमित 60 लाख पार
दुनिया भर में खौफ पैदा करने वाली कोरोना महामारी का असर भारत में भी तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान 88,600 नए कोरोना संक्रमितों का पता चला है। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 60 लाख से ज्यादा हो गई है। इस दौरान 1124 लोगों की मौत हो गई। कोरोना को मात देने वालों की संख्या भी बहुत तेजी से बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में 92 हजार से ज्यादा कोरोना पीड़ित ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। देश में रिकवरी अब 82.46 फीसदी हो चुकी है।
ये अटल और बादल का एनडीए नहीं
शिरोमणी अकाली दल की नेता हरसिमरन कौर ने कृषि बिल के विरोध में केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद आज एनडीए नेतृत्व पर जमकर हमला बोला, कौर ने एक ट्वीट करके लिखा है कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी द्वारा एनडीए का गठन कर जो परिकल्पना की थी, वह अब नहीं रहा। उन्होंने लिखा है कि तीन पंजाबियों का दर्द और विरोध प्रदर्शन अगर सरकार का रवैया बदलने में विफल रहा है तो यह वाजपेयीजी और बादल की परिकल्पना वाला एनडीए नहीं है।
बहन-बेटियां असुरक्षितः मायावती
उत्तर प्रदेश के हाथऱस में एक दलित लड़की के साथ गैंगरेप और इस दौरान उसके साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है, जिसके बाद क्षेत्र में जबरदस्त तनाव का माहौल है। पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती ने इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि प्रदेश में अब बहन-बेटियों आत्मनिर्भर भारत का आधार किसान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात कार्यक्रम के तहत किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि हमारे यहां कहा जाता है कि जो जितना जमीन से जुड़ा होता है, वह बड़े से बड़े तूफान में भी अडिग खड़ा रहने में समर्थ होता है। कोरोना के इस दौर में हमारा किसान इसका जीवंत उदाहरण है। संकट के इस दौर में भी हमारे कृषि क्षेत्र ने अपना दमखम दिखाया है। मोदी ने कहा कि देश का कृषि क्षेत्र, हमारे गांव और किसान आत्मनिर्भर भारत का आधार हैं। ये मजबूत होंगे तो आत्मनिर्भर भारत की नींव मजबूत होगी।
कोरोना संक्रमित 60 लाख पार
दुनिया भर में खौफ पैदा करने वाली कोरोना महामारी का असर भारत में भी तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटों के दौरान 88,600 नए कोरोना संक्रमितों का पता चला है। इसके साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 60 लाख से ज्यादा हो गई है। इस दौरान 1124 लोगों की मौत हो गई। कोरोना को मात देने वालों की संख्या भी बहुत तेजी से बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में 92 हजार से ज्यादा कोरोना पीड़ित ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। देश में रिकवरी अब 82.46 फीसदी हो चुकी है।
ये अटल और बादल का एनडीए नहीं
शिरोमणी अकाली दल की नेता हरसिमरन कौर ने कृषि बिल के विरोध में केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद आज एनडीए नेतृत्व पर जमकर हमला बोला, कौर ने एक ट्वीट करके लिखा है कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी द्वारा एनडीए का गठन कर जो परिकल्पना की थी, वह अब नहीं रहा। उन्होंने लिखा है कि तीन पंजाबियों का दर्द और विरोध प्रदर्शन अगर सरकार का रवैया बदलने में विफल रहा है तो यह वाजपेयीजी और बादल की परिकल्पना वाला एनडीए नहीं है।
बहन-बेटियां असुरक्षितः मायावती
उत्तर प्रदेश के हाथऱस में एक दलित लड़की के साथ गैंगरेप और इस दौरान उसके साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है, जिसके बाद क्षेत्र में जबरदस्त तनाव का माहौल है। पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा अध्यक्ष मायावती ने इस घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दोषियों को तत्काल गिरफ्तार करने और कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि प्रदेश में अब बहन-बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है।
सरकार ने तोड़े नियम
एक निजी न्यूज चैनल को मिली फुटेज से साफ हो गया है कि कृषि विधेयकों के पारित होने के समय राज्यसभा की कार्यवाही में नियमों का पालन नहीं किया गया। राज्यसभा नियमावली के नियम 37 के अनुसार सभापति सदन की कार्यवाही की समय सीमा में बदलाव सभी की सहमति से ही सेंस ऑफ हाउस लेकर ही कर सकते हैं। कृषि बिलों पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता ने यह सवाल उठाया था लेकिन सभापति ने इसे नहीं माना।