नईदिल्लीलीक्स… दो और सरकारी बैंकों का निजीकरण होगा। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को नयालुक दिया जाएगा। साथ में देश-विदेश की अब तक की खबरें।
दो और सरकारी बैंकों का निजीकरण
केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 में विनिवेश से 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इस साल के बजट में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इसकी घोषणा की थी। उन्होंने बताया था कि आईडीबीआई के अलावा नये वित्तीय वर्ष में दो और सरकारी बैंकों का निजीकरण किया जाएगा। यद्यपि उन्होंने उक्त दोनों बैंकों के नाम नहीं बताए हैं।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को नया लुक
रेल मंत्रालय की योजना नई दिल्ली स्टेशन को नया लुक देने की है। भविष्य में यह विश्व स्तरीय मल्टी मॉडल ट्रांजिट हब के रूप में नजर आएगा। यानि आपको होटल, दुकानें, शॉपिंग काम्पलेक्स और ट्रेनें सभी एक जगह पर, एक ही स्थान पर देखने को मिलेंगी। सब कुछ वैसा ही जैससा एयरपोर्ट पर देखने को मिलता है। ऊपर से देखने पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की दो गुम्बदें दिखाई देंगी। इन गुम्बदों की ऊंचाई 40 और 70 मीटर ऊंची होंगी। इन गुम्बदों को इनफिनिटी टॉवर रखा गया है।
कॉमेडियन फारुकी जेल से रिहा
विवादों में फंसे स्टैंडअप कॉमेडियन मुन्नवर फारुकी को बीती देर रात इंदौर की सेट्रल जेल से रिहा कर दिया गया है। फारुकी को शुक्रवार को ही सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई थी लेकिन उन्हें रिहा नहीं किया गया। शनिवार रात फारुकी के परिवारवालों ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत आदेश की अवमानना का केस दर्ज कराया था। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने रात में सुनवाई कर तुरंत फारुकी की रिहाई का आदेश दिया।
ड्रैगन की दादागीरी
जापान और चीन के बीच जबरदस्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। जापान का कहना है कि चीनी नोसेना के जहाजों ने उसकी समुद्री सीमा में घुसपैठ की है। जापान ने इस मामले में चीन से अपना विरोध भी दर्ज कराया है। जापान का कहना है कि चीनी सेना के जहाज पूर्वी चीन सागर में उसके अधिकार वाले आइसलैंड के पास पहुंच गए थे।