नईदिल्लीलीक्स…। वाराणसी में धर्मस्थल गेरूआ रंगा, विरोध पर करा दिया सफेद पेंट। इंग्लैंड में ओमिक्रॉन का कम्युनिटी स्प्रेड। साथ में देश-विदेश की अब तक की प्रमुख खबरें।
मजदूर के हाथ लगा 60 लाख का हीरा
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक मजदूर के हाथ 60 लाख का हीरा लगा है। मुलायम सिंह नाम के इस मजदूर को कृष्णा कल्याणपुर की एक खदान में 13 कैरेट का एक बड़ा हीरा मिला। इसकी कीमत साठ लाख बताई जा रही है, यह बेहतर किस्म का हीरा है। साथ ही मजदूर को छह अन्य हीरे भी हाथ लगे हैं। नीलामी कार्यालय के मुताबिक हीरे की नीलामी के बाद जो पैसा मिलेगा, उसमें से 12 प्रतिशत काटकर बाकी पैसा मजदूर मुलायम सिंह को दे दिया जाएगा।
एमपी के स्कूल में धर्मपरिवर्तन के आऱोप में तोड़फोड़
मध्य प्रदेश के विदिशा में हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओँ ने एक मिशनरी स्कूल में तोड़फोड़ कर दी। आरोप है कि सेंट जोसेफ स्कूल में आठ बच्चों को धर्म परिवर्तन कराया गया है। घटना के वक्त 12वीं के बच्चे पेपर दे रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। स्कूल ने धर्मपरिवर्तन की बात से इंकार किया है।
वाराणसी में धर्मस्थल गेरुआ रंगा, चंद घंटों में सफेद
वाराणसी में पीएम मोदी के 13 दिसंबर के दौरे को लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर के रास्तों को गेरुआ रंग में रंगा जा रहा है। इस दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों ने रास्ते में पड़ने वाले धर्मस्थल को गेरूआ रंग में रंग दिया।
इस पर धर्मस्थल के इंतजामिया ने विरोध व्यक्त किया, जिसके जवाब में प्रशासन ने आनन-फानन में धर्मस्थल को सफेद रंग करवा दिया। प्रशासन का कहना है कि कहना है कि सभी इमारतों को एक से रंग में रंगा गया था, जानबूझकर ऐसा नहीं किया गया है। आपत्ति आने पर उसे उसके पुराने रंग में पेंट कर दिया जाएगा।
इंग्लैंड में ओमिक्रॉन वैरिएंट का कम्युनिटी स्प्रेड
ब्रिटेन में कोरोना के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन के 336 केस सामने आए हैं। इंग्लैंड में अब इशका कम्युनिटी स्प्रेड देखने को मिल रहा है। यूके स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने अपनी संसद में इस बात की जानकारी दी है। इंग्लैंड में अब तक 261 केस सामने आ चुके हैं। बाकी स्कॉटलैंड और वेल्स से हैं।