News @ 1pm on 14 november
नईदिल्लीलीक्स…। अभिनेता सोनू सूद की बहन चुनाव लड़ेंगीं। पचास लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर सहित अब तक की प्रमुख खबरें।
प्रियंका गांधी ने मायावती की मां के निधन पर जताया शोक
बसपा सुप्रीमो मायावती की मां के निधन पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका आज बसपा सुप्रीमो के दिल्ली स्थित आवास पर पहुंचीं और उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया, उनकी मां का दो दिन पहले निधन हो गया था।
सोनू सूद की बहन चुनाव लड़ेंगी
फिल्म अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। इस बात का ऐलान अभिनेता सोनू सूद ने किया है लेकिन अभी इस बात की घोषणा नहीं की है कि वह किस दल से चुनाव मैदान में उतरेंगी। हालांकि मालविका ने अभी हाल ही में पंजाब के सीएम से भी मुलाकात की थी, जबकि सोनू सूद को आम आदमी पार्टी अपना ब्रांड एंबेस्डर बनाने की बात कह रही है।
50 लाख का इनामी नकस्ली कमांडर ढेर
महाराष्ट्र के गढ़ चिरौली जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 50 लाख का इनामी नकस्ली कमांडर मिलिंद तेलतुंबडे भी मारा गया है। मुठभेड़ में 26 नक्सली मारे गए हैं लेकिन उन सभी की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है।
शिल्पा शेट्टी और राजकुंद्रा की मुश्किलें कम नहीं
फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। राज कुंद्रा के खिलाफ अब धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। नितिन बराई नामक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि राजकुंद्रा ने फिटनेस कंपनी के नाम से उके साथ 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है, वह शिल्पा शेट्टी और राजकुंद्रा से पूछताछ करेगी।