नईदिल्लीलीक्स… (दोपहर दो बजे तक का न्यूज ब्रीफ) पीएम मोदी ने कहा है कि कांग्रेस के शहजादे राममंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे। राजनाथ ने केजरीवाल के बयान को बताया बकवास। साथ में प्रमुख खबरें
प्रतापगढ़ और बाराबंकी में पीएम मोदी की जनसभाएं
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे राम मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे, ताला डलवा देंगे। सपा कांग्रेस समाज को तोड़ रहीं पीएम मोदी ने यह बात आज प्रतापगढ़ और बाराबंकी में आयोजित चुनावी सभा में कहीं।
सपा-कांग्रेस समाज को तोड़कर काम निकालना चाहती हैं
उन्होंने कहा कि सपा-कांग्रेस को लगता है कि ये हमारे समाज को तोड़कर अपना काम निकाल लेंगे, इसलिए इनका हौसला बढ़ा हुआ है। कांग्रेस के शहजादे तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलवा देंगे लेकिन इनको योगी जी से ट्यूशन लेनी चाहिए कि बुलडोजर कहां चलवाना है।
बेकाबू कार पेड़ से टकराई, दो बच्चों समेत तीन की मौत
बिहार के देवघर मुख्य मार्ग के बसबुटिया गांव के समीप अहले सुबह करीब चार बजे बिहार के आरा से बच्चों का मुंडन कराने आ रहे श्रद्धालुओं से भरी कार पेड़ से टकरा गई. इसमें 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस के मुताबिक चालक को नींद लगने के कारण हादसा हुआ।
मालीवाल ने मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए बयान
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने बदसुलूकी मामले में मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए हैं। मालीवाल ने इस मामले में दिल्ली के सीएम आवास में उनके साथ विभव कुमार द्वारा मारपीट के मामले को लेकर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दिए गए बयानो के बाद दिल्ली पुलिस उनके बयान दर्ज कराने के लिए मजिस्ट्रेट के पास गई।
केजरीवाल का बयान बकवासः राजनाथ सिंह
केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने अरविंद केजरीवाल के पीएम के रिटायर होने और अमित शाह के पीएम बनाए जाने के बयान को बकवास बताया है। उन्होंने कहा कि केजरीवारल के बयानों में किसी प्रकार का दम नहीं है।
नेपाल ने भी एवरेस्ट और एमडीएच के मसाले किए बैन
सिंगापुर और हांगकांग के बाद नेपाल ने भी भारत की कंपनी एवरेस्ट और एमडीएच के मसालों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन कंपनियों के मसालों में कीटनाशक मिले होने की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। नेपाल में इसकी जांच भी कराई जा रही है।