आगरालीक्स …..आगरा में नव ज्योति बिल्डिंग के पास लगी भीषण आग, प्याऊ जलकर स्वाह, वीडियो।
आगरा में शुक्रवार सुबह सुल्तानगंज की पुलिया सर्विस रोड पर नव ज्योति मल्टी स्टोरी बिल्डिंग के पास आग लग गई, कुछ ही देर में आग की लपटें बेकाबू होती गई। जहां आग लगी उसके पास ही प्याऊ है, प्याऊ पर एक बुजुर्ग महिला पानी पिला रही थी, उन्हें स्थानीय लोगों ने किसी तरह प्याऊ से बाहर निकाला।
प्याऊ जलकर स्वाह
आग की लपटें कुछ ही देर में बिकराल हो गई, प्याऊ जलकर स्वाह हो गई। इससे सर्विस रोड पर जाम लग गया।