Rashifal 18 October 2024: Friday can be auspicious for these
News @ 2 pm on 20 march-2022
नईदिल्लीलीक्स… बिहार में जहरीली शराब से 13 लोगों की मौत। एक और कंपनी ने दूध के रेट बढ़ाए। साथ में प्रमुख खबरें।
बांका में छह. भागलपुर में चार, मधोपुरा में तीन मरे
बिहार में जहरीली शराब से एक बार फिर 13 लोगों की मौत हो गई। कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बांका में जहरीली शराब से छह लोगों की जान गई है। भागलपुर में चार और मधोपुरा में तीन लोगों की जान गई है।
कई शवों का आनन-फानन में अंतिम संस्कार
कई लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कई शवों का आनन-फानन में अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।
पाकिस्तान के स्यालकोट में सैन्य ठिकाने पर धमाके
पाकिस्तान के स्यालकोट स्थित सैन्य ठिकाने पर कई धमाके हुए हैं। धमाकों की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई है। लेकिन अभी इससे जान-माल के नुकसान के बारे में कोई जानकारी नहीं है। शुरुआती जांच से पता चला है कि जिस स्थान पर धमाके हुए हैं, वह वैपन एरिया है। चारों ओर आग की लपटें दिखाई दे रही हैं।
यूक्रेन की जंग रोकने को रूस सीधी बातचीत की अपील
रूस-यूक्रेन जंग का आज 25वां दिन है। मारियुपोल में जबरदस्त बमवारी की गई है। युद्ध के बीच करीब 15 लाख यूक्रेनी बच्चे रिफ्यूजी बन गए हैं, जिनकी खऱीद-फरोख्त का खतरा बढ़ गया है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन से जंग रोकने के लिए सीधी बातचीत करने की अपील की है। साथ ही स्विटजरलैंड से रूसी अमीरों का पैसा भी जब्त करने को कहा है, जो स्विस बैंकों में रखा गया है।
एक और दूध कंपनी ने कीमतों को बढ़ाया
अमूल और मदर डेयरी के बाद भोपाल दुग्ध संघ ने अपने दूध की कीमतों में तीन से पांच रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोत्तरी की है। गर्मियों के आते ही दूध की कीमतों में बढ़ोत्तरी की जा रही है। खुले में बिकने वाला दूध भी महंगा हो गया है। दूधिया भी अपने दूध की कीमतों में वृद्धि कर रहे हैं।