Saturday , 15 March 2025
Home टॉप न्यूज़ News @ 2:30 pm on 13th November-2024
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सयूपी न्यूज

News @ 2:30 pm on 13th November-2024

नईदिल्लीलीक्स…झारखंड की 43 सीटों पर मतदान जारी। वायनाड में भी वोटिंग। भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस अक्षरा से मांगी रंगदारी। देव दीपावली अब ऑनलाइन।

दोपहर दो बजे तक 48 फीसदी मतदान

झारखंड में पहले चरण में 81 विधानसभा सीटों में से 43 सीटों पर मतदान चल रहा है। दोपहर दो बजे तक औसतन 48 प्रतिशत मतदाताओं द्वारा मतदान किए जाने की खबर है। लोगों में मतदान के प्रति उत्साह देखा गया है।

वायनाड में डाले जा रहे वोट, प्रियंका गांधी हैं मैदान में

इसके अलावा 10 राज्यों की 31 सीटों पर भी उपचुनाव के लिए भी मतदान हो रहे हैं। केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है, जहां से प्रियंका गांधी मैदान में हैं।

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस अक्षरा से मांगी रंगदारी

भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री अक्षरा सिंह से अपराधियों ने 50 लाख रूपये की रंगदारी मांगी है। बताया गया है कि 11 नवंबर की रात अक्षरा सिंह के प्राइवेट नंबर पर फोन कर रंगदारी की रकम मांगी गई। नहीं देने पर हत्या करने की भी धमकी दी। धमकी भरे फोन मिलने के अगले दिन ही 12 नवंबर को अक्षरा सिंह मुम्बई के लिए रवाना हो गई। अक्षरा सिंह छठ में पटना आयी हुई थी।

पीएम मोदी देव दीपावली को ऑनलाइन देखेंगे

वाराणसी में गंगा के तट पर देव आराधना के मुख्य पर्व देव दीपावली पर 15 नवंबर को विश्वप्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती की अलौकिक छटा निहारने देश-विदेश से लोगों का हुजूम उमड़ेगा। दीपों से जगमग होते घाट पर अप्रतिम व अविस्मरणीय मां गंगा की आरती पहली बार लोग वेबसाइट पर भी देख सकेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके साक्षी बनेंगे। गंगा सेवा निधि की ओर से पहली बार देव दीपावली वेबसाइट पर दिखाई जाएगी और वेबसाइट का शुभारंभ 15 नवंबर को ही होगा। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा ने पत्रकारों को इसकी जानकारी दी। बताया कि यह पहली बार होगा जब वेबसाइट के माध्यम से देश-विदेश में बैठे लोग देव दीपावली देख सकेंगे। वेबसाइट gangasevanidhi.in का शुभारंभ भी उसी दिन होगा।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Three options for four year UG course in DBRAU, Agra#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा के आंबेडकर विवि में तीन तरह से स्नातक,...

बिगलीक्स

Agra News : Cloudy Sky & Rain forecast today in Agra#Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा में दिन का तापमान 35 डिग्री तक...

बिगलीक्स

Agra News : Three died in road accident, Pregnant & four other injured#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में सड़क हादसे में तीन की मौत, गर्भवती...

बिगलीक्स

Video News : ATS, Agra Unit arrest 45 year old Ravindra Kumar for leaking information to Pak ISI agent Neha, Honeytrap#Lucknow

लखनऊलीक्स,.. वीडियो न्यूज,.. आगरा से पाकिस्तान की आईएसआई एजेंट नेहा से दोस्ती...

error: Content is protected !!