आगरालीक्स …आगरा में एनजीटी की टीम ने जांच में कूडा निस्तारण की पोल खोल दी है, नगर निगम पर 1. 07 करोड का जुर्माना लगाया है, अगले साल मार्च तक कूडे के पहाड खत्म न होने पर 25 हजार रुपये हर रोज जुर्माना लगाया जाएगा।
उप्र सालिड वेस्ट मैनेजमेंट कमेटी द्वारा चेयरमैन जस्टिस डीपी सिंह के नेत्रत्व में चार जुलाई को वेस्ट मैनेजमेंट के लि निरीक्षण किया। टीम की रिपोर्ट में सामने आया है कि आगरा के 100 वार्डो से हर रोज साढ़े सात सौ मीटिक टन (एमटी) कूड़ा निकलता है। इस कूडे को कुबेरपुर स्थित खत्ताघर में डाला जाता है, खत्ताघर का क्षेत्रफल 65 एकड़ है। यहां छह लाख मीटि?मीट्रिक टन कूड़ा एकत्रित हो चुका है। इससे 65 में से 27 एकड़ जमीन भर चुकी है।
छह महीने में सुधार न होने पर 25 हजार रुपये रोजना जुर्माना
कमेटी ने नगर निगम आगरा, मेसर्स जेआरआर, नगर निगम आगरा व मथुरा को छह-छह माह का समय दिया गया है, इसके बाद भी सुधार ना होने पर एक मार्च 2020 से 25 हजार रुपये के हिसाब से जुर्माना वसूला जाएगा। एसएन मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को तीन महीने का समय दिया गया है, ऐसे में एक नवंबर 2019 से प्रतिदिन 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।