आगरालीक्स… आगरा में दिनदहाडे दरोगा की पत्नी की हत्या कर लूटपाट, बेटी के घर पहुंचने के बाद परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया।
एत्माद्दौला के कालिंदी विहार स्थित घर में मूल रूप से अलीगढ़ के गोंडा निवासी दारोगा लक्ष्मी राज सिंह की 55 वर्षीय पत्नी कुशल देवी और 28 वर्षीय बेटी राजकुमारी रहते हैं। वे फीरोजाबाद में कार्यरत हैं। उनके दो दो बेटे यतेंद्र और देवराज हैं वे दोनों अपनी पत्नी बच्चों के साथ कालिंदी विहार में ही किराए पर रहते हैं। दरोगा की बेटी राजकुमारी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह 6:30 बजे घर से हाथरस स्थित कॉलेज पढने के लिए गई थी, घर पर मां अकेली थी। वह कॉलेज से दोपहर 3:00 बजे लौटी। दरवाजा खुला हुआ था,स्टोर रूम के पास मां बेहोश पडी थी। घर में सामान बिखरा हुआ था।उसने अपने पिता और छोटे भाई को फोन कर इसकी सूचना दी। पडोसी हा गए, उन्हें अस्पताल ले गए, डॉक्टरों ने म्रत घोषित कर दिया।कुशल देवी के बेटे यतेंद्र सिंह ने ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी अपने रिश्तेदार सिपाही मनोज कुमार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।