मुंबईलीक्स… डांस रियलिटी शो डांस दीवाने सीजन-4 के विजेता बने नितिन और गौरव। ट्रॉफी को अपने नाम किया। 20 लाख का नगद इऩाम भी।
माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी थे जजेस
डांस दीवाने इसी साल फरवरी में शो शुरू हुआ था और इसे माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी ने जज किया। दोनों ने अपने डांस से दर्शकों और जजेस को प्रभावित किया है।
नितिन बंगलुरु और गौरव दिल्ली के रहने वाले
19 साल के नितिन बंगलुरु से है और 22 साल के गौरव दिल्ली से हैं। अलग-अलग राज्य के दोनों युवाओं का डांस के प्रति जुनून डांस दीवाने में देखने लायक होता था। जज माधुरी दीक्षित ने उन्हें कई बार शगुन के तौर पर 101 रुपये भी दिए, उन्हें टाइगर श्रॉफ का भी समर्थन मिला था।
जीती राशि पिता को देंगे और कर्जा भी चुकाएंगे
दोनों ने बताया कि जीती हुई राशि से वो क्या करेंगे, नितिन ने बताया कि वो जीती हुई राशि अपने माता-पिता को देंगे और कुछ पैसे वो चैरिटेबल ट्रस्ट को देंगे, वहीं, गौरव ने बताया कि वो पैसे अपने पिता को कर्ज चुकाने के लिए देंगे. कुछ पैसे वो अपनी ट्रैवल पर खर्च करेंगे।