आगरालीक्स… आगरा में तीन दिन से बिजली न आने पर पब्लिक का आक्रोश फूट पडा, टोरंट कर्मियों के साथ मारपीट के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम लगा दिया है और बिजली सप्लाई की मांग कर रहे हैं।
आगरा में बुधवार साढे छह बजे से आंधी और उसके बाद तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई थी।इसके साथ ही शहर में ब्लैक आउट कर दिया, बारिश बंद होने के बाद शहर में बिजली आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन कुछ ही इलाके में रात में बिजली आ सकीै। बिजली लाइन पर पेड गिरने, करीब तीन हजार बिजली के खंभे टूट जाने और ट्रांसफॉर्मर के गिर जाने से आधे से अधिक शहर में अंधेरा रहा। सुबह भी बिजली न आने पर लोगों की मुसीबत बढ गई।
पानी के लिए रहे परेशान
बिजली न आने से सबमसर्बिल और वाटर वक्र्स की सप्लाई नहीं आ सकी, इससे लोगों के घरों में पानी खत्म हो गया। दोपहर तक लोग बिजली का इंतजार करते रहे, टोरंट के टोल फ्री नंबर पर फोन घनघनाते रहे लेकिन फोन नहीं उठा।
सबस्टेशन पर फूटा आक्रोश
जयपुर हाउस, प्रतापनगर में रात को लोग 24 घंटे बाद भी बिजली न आने पर टोरंट के सब स्टेशन पर पहुंच गए और जमकर हंगामा कियौ। कई घंटे तक लोग हंगामा करते रहे, उन्हें समझा बुझाकर शांत किया गया। आवास विकास सिकंदरा सेक्टर सात में लोगों ने टोरंट कर्मियों के साथ मारपीट कर दी।
लोगों ने लगाया जाम
नामनेर में तीन दिन से बिजली नहीं आई है, इससे पानी की भी सप्लाई नहीं हो रही है। आक्रोशित लोगों ने नामनेर चौराहे पर जाम लगा दिया।
कई क्षेत्रों में बिजली ठप
आगरा के सिकंदरा, शास्त्रीपुरम, बोदला, कैलाशपुरी, शाहगंज, दयालबाग, ताजगंज, शहीद नगर सहित कई क्षेत्रों में 30 घंटे बाद भी बिजली नहीं आई है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों का बुरा हाल है, यहां एक दो दिन तक बिजली आने की संभावना नहीं है।
सीएम कार्यालय में की शिकायत
बिजली न आने पर आक्रोशित लोग शिकायत कर रहे हैं। पश्चिमपुरी निवासी कैलाश चंद जैन ने बिजली न आने पर सीएम कार्यालय में शिकायत की, टोरंट का नंबर नहीं मिला, उनका कहना है कि तूफान आने के बाद से बिजली नहीं आई है, पानी तक नहीं है।