आगरालीक्स…टी-20 विश्वकप ने रोहित, विराट जडेजा ही नहीं कई खिलाड़ियों के छोटे फार्मेट के करियर पर लगाया विराम। कोच भी नहीं बचे।
भारत के तीन दिग्गजों ने किया अलविदा
टी-20 विश्वकप-2024 में भारत के विश्वकप जीतने के बाद सबसे पहले विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की, इसके कुछ देर बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी इस फार्मेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया।
जडेजा ने चौंकाया, राहुल द्रविड का कार्यकाल भी खत्म
इसके दूसरे दिन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भी इस फार्मेट से संन्यास का ऐलान कर सबको चौंका दिया। साथ ही इस विश्वकप के बाद टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड का भी कार्यकाल खत्म हो गया है।
डेविड वार्नर और ट्रेंट बोल्ड ने भी किया बाय-बाय
आस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वार्नर ने भी अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर को अलविदा कह दिया है। न्यूजीलैंड के ट्रैंट बोल्ट ने संन्यास ले लिया है। कप्तान केन विलियम्सन ने भी कप्तानी छोड़कर इसका संकेत दे दिया है। इसके साथ उम्रदराज हो रहे अन्य खिलाड़ी भी इसका मन बना रहे हैं, जिसमें अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी, पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ी शामिल हैं।