नईदिल्लीलीक्स…संसद में आज नीट को लेकर हंगामा। राहुल गांधी ने भगवान शंकर की तस्वीर लहराई। विपक्षी सदस्यों का वॉकआउट
नीट-यूजी परीक्षा को लेकर हंगामा
संसद सत्र का आज छठा दिन है। संसद की शुरुआत होते ही विपक्ष ने एजेंसियों के दुरुपयोग मामले में पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। आज नीट-यूजी परीक्षा मामले को फिर हंगामा हुआ।
एक दिन की चर्चा कराने की मांग
इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से इस मुद्दे पर चर्चा की मांग की थी। जिसके बाद संसद में हंगामा हो गया था। राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा, नीट पर हो एक दिन की चर्चा, उन्होंने कहा- यह लाखों छात्रों की समस्या है।
भगवान शंकर मेरे प्रेरणास्रोतः राहुल गांधी
राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान भगवान शिव की तस्वीर लहराते हुए कहा कि यह मेरे प्रेरणास्रोत हैं। इनसे संघर्ष की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि भगवान शंकर के बाएं हाथ में त्रिशूल, मतलब अहिंसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए सत्ता मायने रखती है। हंगामे के बीच विपक्ष वॉक आउट कर गया। सदन में आज राष्ट्रपि के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव होना है।
टीम इंडिया को सदन की ओर बधाई इससे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सदन ने क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा और पूरी टीम इंडिया को जीत की बधाई दी।