आगरालीक्स…कश्मीर फाइल्स और द केरला स्टोरी ही नहीं दुनिया में लव जेहाद पर बनी फिल्में, डॉक्यूमेंट्री, वेबसीरीज सुर्खियों में रही हैं, जानें कौन सी हैं फिल्में…
सबाया स्वीडिश डॉक्यूमेंट्री फिल्म

सबाया एक स्वीडिश डॉक्यूमेंट्री फिल्म है, जिसे साल 2021 में रिलीज किया गया था। फिल्म में बताया गया है कि आतंकी संगठन आईएसआई ने साल 2014 में उत्तरी इराक के सिंजर प्रांत पर कब्जा कर लिया और कुर्द यजीदी लोगों का नरसंहार किया था। महिलाओं का अपहरण कर बंधक बना लिया था। आतंकियों ने बंधक महिलाओं के साथ बलात्कार करने के बाद गुलामों की तरह बेच दिया था। फिल्म में महिलाओं की दुर्दशा दिखाई गई है।
फ्रांसीसी फिल्म हेवन विल वेट
लव जेहाद पर बनीं फ्रांसीसी फिल्म ‘हेवन विल वेट’ में दो मध्यवर्गीय युवतियों के आईएसआई में शामिल होने की कहानी है। फिल्म में दिखाया गया है कि आतंकी मंसूबों को पूरा करने के लिए कैसे लड़कियों को लव जिहाद में फंसाया जाता है। इस फिल्म को डच फिल्म निर्देशक मिजके डी जोंग के नाटक ‘लायला एम’ के आधार पर बनाया गया था, जिसमें एक मोरक्को की युवा महिला की कट्टरपंथी बनने की कहानी दिखाई गई थी।
वेब सीरीज खलीफा

नेटफ्लिक्स यह वेब सीरीज साल 2020 में रिलीज हुई थी। वेबसीरीज खलीफा में 3 किशोरियों की सच्ची कहानी बताई गई है। इसमें बताया गया है कि लंदन की 3 किशोरियां फरवरी 2015 में ब्रेनवॉश करने के बाद जिहाद में भर्ती करने वालों से मिलीं।
इस दौरान लव जिहाद के शिकंजे में फंसती है और चरमपंथी संगठन के लड़कों के जाल में फंस जाती है। इन्हें सीरिया जाने के लिए मजबूर किया जाता है। कई मायनों में यह फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ की कहानी की तरह है।
रसेबा: द डार्क विंड’ एक सच्ची डाक्यूमेंट्री फिल्म
रसेबा: द डार्क विंड’ एक दर्दनाक सच्ची डाक्यूमेंट्री फिल्म है, जिसमें एक कुर्द यजीदी महिला को इराक में पकड़ लिया गया था और आईएसआई के आतंकी उसका यौन शोषण करने के बाद गुलाम बनाने के लिए नीलाम कर देते हैं। बाद में सीरिया में उसका मंगेतर महिला से मिलता है और उसे बचाता है। इस फिल्म ने दुबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शीर्ष पुरस्कार जीता था।