आगरालीक्स..(Agra News 15th May)..आगरा के सेंट एंथनीय स्कूल को आनलाइन क्लासेज चलाने पर नोटिस, 20 तक बंद हैं आनलाइन क्लासेज, महामारी एक्ट में दर्ज कराया जाएगा मुकदमा।
शासन के आदेश पर 20 मई तक सरकारी, मिशनरी, कान्वेंट सहित सभी स्कूल बंद हैं। स्कूलों में आनलाइन क्लासेज भी बंद कर दी गई हैं। इसके बाद भी कुछ स्कूलों में आनलाइन क्लासेज चल रही हैं।
सेंट एंथनीय की शिकायत पर दिया नोटिस
आनलाइन क्लासेज बंद होने के बाद भी सेंट एंथनीय में कक्षाएं चल रहीं हैं, इस तरह की शिकायत बीएसए राजीव कुमार यादव को मिलने मिली। स्कूल द्वारा कक्षा एक से आठ तक के छात्रों की परीक्षा कराने की भी तैयारी चल रही है, इसके लिए अभिभावकों को मैसेज भेजा गया है। इसके बाद बीएसए ने सेंट एंथनीय स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब दो दिन में देना है।
कोविड 19 प्रोटोकाल का उल्लंघन करने पर होगा मुकदमा
बीएसए राजीव कुमार यादव का कहना है कि शासन ने 20 मई तक स्कूल के साथ ही आनलाइन क्लासेज बंद कर दी हैं। इसके बाद भी आनलाइन क्लासेज चलाई जा रही हैं तो शिकायत कर सकते हैं, कालेज को नोटिस दिया जाएगा। इसके बाद कोविड 19 प्रोटोकाल के तहत मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।