आगरालीक्स…अब घर बैठे भी मंगवा सकते हैं आप आगरा का प्रसिद्ध चौबेजी दाल मसाला. आनलाइन शापिंग साइट्स एमाजॉन पर खरीदारी के लिए उपलब्ध.
घर बैठे खरीदारी कर सकते हैं ग्राहक
चौबे जी के प्रसिद्ध दाल के मसाले के चाहने वालों के लिए खुशखबरी. अब आपका अपना दाल का मसाला उपलब्ध है Amazon और कंपनी की अपनी वेबसाइट www.chaubejeespices.com पर. जो लोग आगरा से बाहर रहते हुए भी आगरा के स्वाद को महसूस करना चाहते हैं, उनके लिए यह खुशखबरी है कि अब आप घर बैठे दाल का मसाला आर्डर कर सकते हैं.
112 साल पुराना है कारोबार
गौरतलब है कि वर्ष 1908 में स्व. वैद्य पंडित रामगोपाल चतुर्वेदी ने दाल का मसाला भारत में पेश किया था. उन्होंने मसाले को पीसने, मिक्स करने और पैक करने का काम खुद ही संभाला. गुणवत्ता में उन्होंने कोई समझौता नहीं किया, यही कारण है कि अपने शुरुआती सालों में ही चौबे जी के दाल मसाले को अपनी पहचान मिलना शुरू हो गई. वर्ष 1937 में पंडित रामगोपाल चतुर्वेदी के गुजरने के बाद उनके पुत्र पंडित महेश पहलवान ने अपने पिता की जिम्मेदारी को बखूबी संभालना शुरू किया. उन्होंने इसका स्वाद हर घर तक पहुंचाने का जिम्मा संभाला. वे खुद इस मसाले के प्रचार में लगे. बेहतरीन गुणवत्ता होने के कारण उनके मसाले को और अधिक पहचान मिलना शुरू हो गई. चौबे जी के ये मसाले आज हर घर, हर शादी और हर जश्न में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं.
चौबेजी मसाले के लिए क्लिक करें https://www.chaubejeespices.com/