आगरालीक्स…आगरा में अब रात और सुबह सर्दी होने लगी है. मौसम काफी बदल गया है. जानें आगरा का आज का तापमान और आने वाले दिनों का भी…
आगरा में मौसम अब लगभग पूरी तरह से बदलना शुरू हो गया है. रात को और सुबह सर्दी बढ़ गई है. लोगों ने हल्के गर्म कपड़े भी पहनना शुरू कर दिया है. हालांकि ये मौसम लोगों को बीमार करने वाला साबित हो रहा है. लोगों को बुखार के साथ—साथ खांसी और जुखाम की समस्याएं भी हो रही हैं. तापमान लगातार गिर रहा है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान कल की अपेक्षा थोड़ा बड़ा है जो कि 30.1 हो गया है तो वहीं न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस है.
आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
इधर मौसम विभाग का कहना है कि दिवाली तक पहले आगरा का तापमान और घटने की संभावना थी लेकिन अब तापमान लगभग ऐसा ही रहेगा. हालांकि दिवाली के बाद फिर से तापतान घटना शुरू हो जाएगा.