वाराणसीलीक्स… बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए काशीवासियों के लिए विशेष द्वार की व्यवस्था। श्रावण मास से पहले मिलेगी सुविधा..
सिर्फ काशीवासियों को ही मिलेगा प्रवेश
बाबा विश्वनाथ धाम में बढ़ती भीड़ को देखते हुए अब काशीवासियों को विशेष द्वार से प्रवेश की अनुमति मिलेगी। इस द्वार से सिर्फ काशीवासी ही प्रवेश करेंगे। यह सुविधा सावन माह शुरू होने से पहले होने जा रही है। प्रशासनिक तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है।
काफी समय से की जा रही थी मांग
काशी के प्रबुद्धजन की ओर से लंबे समय से इसकी मांग की जा रही है कि बाबा के दर्शन के लिए काशीवासियों के लिए अलग से व्यवस्था की जाए।