Monday , 20 April 2026
Home देश दुनिया Shocking and shameful….mother got her own 13 year old daughter gang raped
देश दुनिया

Shocking and shameful….mother got her own 13 year old daughter gang raped

426

हरिद्वारलीक्स…हैरान और शर्मनाक….मां ने अपनी ही 13 साल की बेटी का कराया सामूहिक दुष्कर्म. अपने प्रेमी और उसके दोस्त से कराई दरिंदगी…इस पार्टी की पूर्व नेता निकली महिला

हरिद्वार से एक अचंभित और शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने अपनी ही 13 साल की बेटी का गैंगरेप कराया. महिला ने अपने प्रेमी और उसके दोस्त से नाबालिग बेटी के साथ द​रिंदगी कराई. आरोपी महिला भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प​दाधिकारी निकली है. पद पर रहते हुए भी यह महिला चर्चा में थी लेकिन इस बाद इसकी करतूत ने हर किसी को हैरान कर दिया है. पुलिस ने महिला नेत्री और उसके प्रेमी को अरेस्ट किया है.

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़िता ने पूछताछ में बताया कि इसी साल जनवरी में रानीपुर में उसके साथ कार में गैंगरेप किया गया. तब भाजपा नेत्री यानी उसकी मां भी कार में मौजूद थी. पीड़िता ने बताया कि मां ने वोदका पिलाई थी और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया गया. पीड़िता ने बयानों में ये तक बताया है कि कार में जब उससे ​दरिंदगी हुई तो वह रोते हुए चिल्लाती रही लेकिन मां ने उसे यह कहकर चुप कर दिया कि यह सामान्य बात है. ये सब तो करना ही पड़ेगा. पुलिस की जांच में ये भी बात सामने आई है कि महिला ने अपनी नाबालिग बेटी को गलत रास्ते पर धकेलने की कोशिश में थी.

भाजपा ने कर दिया था पद से मुक्त
आरोपी महिला भाजपा में कुछ साल पहले एक सामान्य कार्यकर्ता के तौर पर शामिल हुई थी. लेकिन ये महिला शुरुआत से ही चर्चा में रही. कुछ ही सालों के अंदर महिला मोर्चा में अहम पद पर आसीन हो गई. फरवरी 2023 में भी उसे एक म​हत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी दी गई. पार्टी से जुड़े सूत्रों के अनुसार कई गलत कार्यो की शिकायतों के चलते उसे अगस्त 2024 में पद से मुक्त कर दिया गया था.

पति से झगड़ा कर बेटी को ले गई थी
पुलिस के अनुसार महिला नेत्री पति से कुछ म​हीनों पहले झगड़ा करने के बाद बेटी को अपने साथ ले गई थी. बेटे को पति के पास ही छोड़ दिया था. बेटी को साथ ले जाने की मंश से पति भी बेखबर था. बीच बीच में बेटी पिता से मिलने के लिए जा जाती थी. कई दिन पहले किसी तरह बच्ची पिता के पास आ गई. तब बच्ची की स्थिति को देखकर पिता ने उससे पूछा तो उसने पूरी कहानी बयां कर दी. जिसे सुनकर वह हैरान रह गए.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

देश दुनिया

Tragic Accident: A bus packed with passengers in Jammu plunged 100 meters down from the road. 21 killed

आगरालीक्स…दुखद हादसा, जम्मू में यात्रियों से भरी बस सड़क से 100 मीटर...

देश दुनिया

Tragic News: Explosion at a firecracker factory in Virudhunagar, Tamil Nadu; 18 dead

आगरालीक्स…दुखद खबर, तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 लोगों...

देश दुनिया

PM Modi said: “The Women’s Reservation Bill was not passed—I apologize. The opposition parties are to blame for this.”

आगरालीक्स…पीएम मोदी ने किया देश को संबोधित. बोले—महिला आरक्षण बिल पास नहीं...

देश दुनिया

PM Modi will address the nation tonight at 8:30 PM

आगरालीक्स…आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी. किस मुद्दे...

error: Content is protected !!