भोपाललीक्स… देश के लिए गौरव का दिन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पांच वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।
देश में वंदे भारत एक्सप्रेस की संख्या पांच हुई

इसी के साथ देश में अब तक वंदे भारत एक्सप्रेस की संख्या 23 हो गई है। अब चल रही 18 वंदे भारत एक्सप्रेस में ऑक्यूपेंसी रेट 100 फीसदी से अधिक रहा है।
सुबह आए पीएम मोदी
इससे पूर्व पीएम मोदी भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन सुबह 10.30 बजे पहुंचे। इसके बाद 5 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई।
आज चलने वाली 5 वंदे भारत ट्रेन
– भोपाल (रानी कमलापति) – इंदौर, वंदे भारत
– भोपाल (रानी कमलापति)-जबलपुर वंदे भारत
– रांची-पटना वंदे भारत: (झारखंड-बिहार की पहली वंदे भारत ट्रेन)
– धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत (कर्नाटक के लिए दूसरी वंदेभारत)
– गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत