आगरालीक्स.. आगरा में ओले और बारिश के बाद रात को तेज हवाओं के साथ दोबारा बारिश शुरू हो गई है। जाने कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में शनिवार शाम को मौसम बदल गया, सात बजे के बाद आगरा में ओले पडे, ओले गिरने के कुछ देर बाद ही तेज बारिश शुरू हो गई। आगरा में करीब 20 मिनट तक बारिश हुई, कुछ क्षेत्रों में ओले नहीं पडे, वहां बारिश हुई। इसके साथ ही तेज हवा चलने लगी।
रात को दोबारा बारिश
रात 10 बजे के बाद 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवा चलने लगी, हवाओं के साथ ही बारिश शुरू हो गई। रात 10. 30 बजे से बूंदाबांदी होने लगी, रात 11 बजे के बाद तेज बारिश हुई। आगरा के कई हिस्सों में रात में बारिश होती रही।
बादलों की गडगडाहट के साथ हुई बारिश
रात को बादलों की गडगडाहट के साथ बारिश होने लगी, रात तक तेज बारिश हुई, इससे सडकों पर पानी भर गया।
तीन दिन बादल छाने के बाद चार मार्च से बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि तीन मार्च तक बादल छाएंगे, चार मार्च से बारिश होने लगेगी, इसी तरह का मौसम छह मार्च तक रहने की आशंका है। बारिश होने से न्यूनतम तापमान में कमी आएगी।