यूपीलीक्स…रामनवमी पर सूर्य की किरणें चार मिनट तक करेंगी रामलला का सूर्य तिलक. भगवान के मस्तक पर आएंगी किरणें. वैज्ञानिकों ने किया सफलतापूर्वक ट्रायल
अयोध्या में श्रीरामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा. रामनवमी पर सूर्य की किरणें भगवान के मस्तक पर आकर अभिषेक करेंगे. इसके लिए रविवार को वैज्ञानिकों ने ट्रालय भी किया. इसरो के वैज्ञानिक इस पूरी प्रक्रिया को पूरी करने के लिए व्यवस्था में लगे हैं. बीते साल अस्थायी तौर पर रामलला का सूर्य तिलक हुआ था लेकिन इस बार स्थायी तौर पर वैज्ञानिक मंदिर का निर्माण पूरा होने पर सूर्य तिलक की व्यवस्था कर रहे हैं.
रामनवमी के मौके पर भगवान के मस्तक का सूर्य अभिषेक होगा. वैज्ञानिकों ने एक मिनट का ट्रायल रविवार को किया है. इस ट्रायल में सफलतापूर्वक सूर्य की किरणें रामलला का सूर्य अभिषेक करती नजर आईं. रामनवमी को चार मनट तक भगवान सूर्य रामलला के मस्तक पर तिलक करेंगे.