आगरालीक्स…(8 July 2021 Agra News) आगरा में 72 घंटे में मिला कोरोना का एक पॉजिटिव. घटते केसों से मिल सकती है राहत. एक दिन की हो सकती है साप्ताहिक बंदी
1 केस मिला, 1 की मौत
आगरा में कोरोना संक्रमण लगभग काबू की स्थिति में है. पिछले 72 घंटे के अंदर यानी तीन दिन के अंदर गुरुवार को एक कोरोना पॉजिटिव आगरा में मिला है. बीते 24 घंटे के अंदर 2 व्यक्ति कोरोना से ठीक हुए हैं तो एक व्यक्ति की कोरोना से मौत् भी हुई है. #Agra में अबतक 25715 #Covid19 मरीजों में से 25205 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुये. पिछले 24 घन्टे में 7832 सैम्पल लिए गए जिनमें से सिर्फ एक ही कोरोना पॉजिटिव मिला. आगरा में इस समय कुल 56 सक्रिय मरीज कोरोना के हैं.
एक दिन की हो सकती है साप्ताहिक बंदी
कोरोना के केस प्रदेश में भी कम मिल रहे हैं. बीते कुछ दिनों से प्रदेश में 100 के करीब ही कोरोना संक्रमित एक दिन में मिल रहे हैं. ऐसे में सरकार लोगों व व्यापारियों को जल्द ही बड़ी राहत दे सकती है. सरकार द्वारा जल्द ही दो दिन की साप्ताहिक बंदी को हटाकर एक दिन की साप्ताहिक बंदी किए जाने के आदेश जारी किए जा सकते हैं. एक दिन की साप्ताहिक बंदी होने से व्यापारियों को बड़ी राहत मिल सकती है.
आगरा के व्यापारियों की है मांग
बाजारों के हिसाब से एक दिन की साप्ताहिक बंदी किए जाने की मांग आगरा के व्यापारी लगातार कर रहे हैं. आगरा व्यापार मंडल की ओर से प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से शनिवार व रविवार की साप्ताहिक बंदी खत्म् किए जाने की मांग भी की गई है. व्यापारियों का मानना है कि शनिवार और रविवार को सरकारी व गैर सरकारी छुट्टी होने के कारण लोग बाजारों में खरीदारी करना ज्यादा पसंद करते हैं. अगर शनिवार और रविवार की साप्ताहिक बंदी को समाप्त कर दिया जाए तो आगरा के व्यापारी आर्थिक मंदी से उबर सकते हैं.