Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Greater Agra Update: Presentation by ADA for entrepreneurs of Agra#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Greater Agra Update: Presentation by ADA for entrepreneurs of Agra#agranews

202

आगरालीक्स…(8 July 2021 Agra News) आगरा में ग्रेटर आगरा बसाने की तैयारियां तेज. शहर के उद्यमियों के साथ एडीए ने बनाई प्लानिंग. 780 हैक्टेयर भूमि पर बनेगा ग्रेटर आगरा

एडीए ने प्लानिंग भी की
आगरा में ग्रेटर आगरा बसाने की तैयारियां तेज होने लगी है. 780 हैक्टेयर भूमि पर प्रस्तावित ग्रेटर आगरा के लिए एडीए लगातार काम कर रहा है. गुरुवार को एडीए ने शहर के प्रमुख उद्यमियों और क्रेडाई के पदाधिकारियों के साथ इसको लेकर प्लानिंग भी की है. मीटिंग के दौरान नुनिहाई फैक्‍ट्री ऑनर्स के चेयरमैन किशोर खन्‍ना, यूपी स्‍मॉल इन्‍डस्‍ट्रीज कॉरपोरेशन के उपाध्‍यक्ष राकेश गर्ग, आगरा फुटवियर मैन्‍यूफे‍क्‍चरिंग एण्‍ड एक्‍सपोर्ट ऐशोसिएशन के अध्‍यक्ष पूरन डावर, क्रेडाई अध्‍यक्ष आगरा संजय अग्रवाल एवं लघु उद्योग भारती के उपाध्‍यक्ष विजय भार्गव आदि उपस्थित रहे. एडीएम के मुख्‍य अभियन्‍ता एवं टीटीजेड के भुवन यादव तथा डॉ. विश्‍वनाथ शर्मा आदि उपस्थित रहे.

शहर के उद्यमियों के साथ हुई एडीए की बैठक

प्रजेंटेंशन किया पेश, उद्यमियों ने सराही योजना
मीटिंग में आगरा विकास प्राधिकरण में तैयार की जा रही ग्रेटर आगरा योजना का प्रजेन्‍टेशन नगर नियोजक द्वारा प्रस्‍तुत किया गया. समस्त उद्यमियों के समक्ष प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही योजना के प्रारूप पर चर्चा की गई तथा उद्यमियों से उनके उद्यमों के हिसाब से आवश्यक भूखंड की आकार व संख्या की आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई जिसमें विभिन्न उद्यमियों द्वारा अपने मत व्यक्त किए गए. उन्होंने मौखिक रूप से अपने अपने उद्योगों हेतु भूखंड के साइज और संख्या के बारे में अवगत कराया गया. समस्त उपस्थित उद्यमियों द्वारा प्रस्तावित ग्रेटर आगरा योजना को बहुत सराहा गया तथा इसके प्रति अपनी रूचि एवं उत्साह प्रदर्शित किया गया.

यहां प्रस्तावित है ग्रेटर आगरा

780 हैक्टेयर भूमि प्रस्तावित
आगरा इनर रिंग रोड के दोनों ओर ग्राम रहनकलां, रायपुर, एत्‍मादपुर मदरा एवं बुढ़ाना में प्राधिकरण द्वारा लगभग 612 हैक्टेयर भूमि अर्जित की गई है. प्राधिकरण द्वारा इनर रिंग रोड के साथ ही पूर्व अर्जित भूमि लगभग 75 हैक्टेयर के साथ की गई लगभग 80 हैक्टेयर भूमि को लैण्‍ड पूलिंग के माध्‍यम से लिया जाना प्रस्‍तावित है. इस प्रकार लगभग 780 हैक्टेयर भूमि ग्रेटर आगरा के लिए प्रस्तावित की गई है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

बिगलीक्स

Video News: Uncontrollable Thar Overturns After Running Over Brother and Sister Drinking Juice by the Roadside in Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो, मथुरा में सड़क किनारे जूस पी रहे...

बिगलीक्स

Agra Weather: Alert issued for severe heat and heatwave in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भयंकर वाली गर्मी और लू का अलर्ट. मौसम विभाग की...

error: Content is protected !!