आगरालीक्स….आगरा में 4 नये कोरोना संक्रमित मिले. एक साल पहले आज ही की डेट पर मिला था आगरा में पहला संक्रमण. जानिए पूरी डिटेल
आज की दिन मिले थे संक्रमित
आगरा में कोरोना महामारी को एक साल पूरा हो गया है. 3 मार्च 2020 को ही आगरा में कोरोना संक्रमण के केस मिलना शुरू हो गए थे. पूरे साल महामारी के कारण चपेट में रही ताजनगरी अब थोड़ी राहत में है. बुधवार को 4 नये संक्रमित मिले. आगरा में 19 संक्रमित मरीज हैं. आगरा में आम लोगों को वैक्सीनेशन शुरू हो गया है. हालांकि अभी 60 साल से ऊपर के लोगों को ही वैक्सीन लगाई जा रही है, लेकिन जल्द ही सभी को वैक्सीनेशन शुरू कर दिया जाएगा.