आगरालीक्स …आगरा के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आॅनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है। यहां कक्षा छह की 80 सीटों के लिए 29 नवंबर तक आॅनलाइन आवेदन किया जा सकता है। प्रधानाचार्य रामवीर सिंह चाहर ने बताया कि नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट आवेदन कर सकते हैं। वहीं, प्रवेश परीक्षा 10 फरवरी को होगी।
यहां क्लिक करें
http://nvshq.org/admission_info.php
जवाहर नवोदन विद्यालय की कक्षा छह की 75
यहां 75 फीसद सीटें ग्रामीण और 25 फीसद सीटों पर शहरी क्षेत्र के छात्रों का प्रवेश लिया जाता है। कालेज में दाखिला पाने वाले छात्र-छात्राओं को मुफ्त रहने और खाने की सुविधा प्रदान की जाती है। 10 फरवरी को प्रवेश परीक्षा जिले में नौ केंद्र पर होगी। जनता इंटर कॉलेज फतेहाबाद, सरस्वती विद्या मंदिर बाह, जवाहर इंटर कॉलेज खंदौली, जीआइसी, आरबीएस इंटर कॉलेज, रफी अहमद इंटर कॉलेज कागारौल, जनता इंटर कॉलेज खेरागढ़, बजाज इंटर कॉलेज फतेहपुर सीकरी, शिव प्रसाद इंटर कॉलेज अछनेरा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।