Friday , 24 April 2026
Home स्पोर्ट्स Commonwealth games 2018: Queens baton relay reaches Agra on 4th October
स्पोर्ट्स

Commonwealth games 2018: Queens baton relay reaches Agra on 4th October

102

आगरालीक्स …आगरा में आज चार अक्टूबर को कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए ‘क्वीन्स वेटन रिले‘ पहुंचेगी, यहां आगरा किला और ताजमहल पहुंचेगी। 11ः15 बजे आगरा किला पहॅुचेगी, आगरा में क्वीन्स वेटन रिले का स्वागत जिला प्रशासन ,खेल विभाग, ओलम्पिक संघ, क्रीडा भारती, ख्याति प्राप्त अन्र्तराष्ट्रीय खिलाड़ियों तथा समाज सेवियों द्वारा किया जायेगा। क्वीन्स वेटन रिले 11ः45 बजे आगरा किला से ताजमहल के लिए प्रस्थान करेगी। ताजमहल पहुॅचने से पूर्व वेटन रिले एवं उनके साथ आने वाले समस्त पदाधिकारी शिल्पग्राम पर एकत्रित होगें, तथा शिल्पग्राम से क्वीन्स वेटन रिले के साथ ताजमहल के लिए प्रस्थान करेगें, ताजमहल पर वेटन के साथ फोटोसेशन किया जायेगा।
खेलकूद मंत्री चेतन चैहान करेंगे होगे शामिल
प्रदेश के खेलकूद, युवा कल्याण, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री चेतन चैहान 4 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे सर्किट हाउस आयेंगे। वे 11.30 बजे सर्किट हाउस पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, 12.15 बजे ताजमहल में आयोजित क्वीन्स वेटन रिले कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, 2 बजे एकलव्य स्टेडियम में आयोजित बैडमिन्टन प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे, 3 बजे क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात 5.30 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
04 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2018 तक गोलकोस्ट आस्ट्रेलिया में कामनवेल्थ गेम्स
04 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2018 तक गोलकोस्ट आस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले कामनवेल्थ गेम्स के लिए ‘‘क्वीन्स वेटन रिले‘‘ कार्यक्रम का शुभारम्भ 04 अक्टूबर को प्रातः दिल्ली में होगा। क्वीन्स वेटन रिले दिल्ली से वाहन द्वारा सड़क मार्ग से चलकर प्रात-7ः45 बजे डीएनडी रोड नोएडा पहुॅचेगी। डीएनडी रोड पर गौतमबुद्व नगर के प्रशासनिक अधिकारी, जिला ओलम्पिक संघ, गौतमबुद्व नगर एवं विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारी, ख्याति प्राप्त खिलाड़ी एवं गणमान्य नागरिक क्वीन्स वेटन रिले का स्वागत करेंगे।
क्वीन्स वेटन रिले प्रातः 8ः30 बजे नोएडा से मथुरा के लिए प्रस्थान करेगी। मथुरा की सीमा पर पहुॅचने पर जिला प्रशासन, जिला ओलम्पिक संघ एवं खेल विभाग के मथुरा के लोग उनका स्वागत करेगें। मथुरा से 10ः15 बजे यमुना एक्सप्रेस वे से आगरा के लिए प्रस्थान करेगी तथा 11ः15 बजे आगरा किला पहॅुचेगी।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Agra Live News: 80 Children Participated in a Competition in Agra on World Skating Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में विश्व स्केटिंग दिवस पर 80 बच्चों ने कॉम्पटीशन में लिया...

स्पोर्ट्स

Good News: Agra’s Deepti Sharma Named Wisden Women’s Cricketer of the Year…#agranews

आगरालीक्स…विजडेन वुमेन क्रिकेटर आफ द ईयर चुनीं गईं आगरा की दीप्ति शर्मा....

स्पोर्ट्स

Agra News: Tanu Gautam won a silver medal at the district-level Taekwondo tournament…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की कक्षा 4 की छात्रा तनु गौतम ने ताइक्वांडो के जिला...

स्पोर्ट्स

Agra News: Jaipur became the champion of Season 1 of the Legends Cup played in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खेले गए लीजेंड्स कप के सीजन-1 का चैम्पियन बना जयपुर....

error: Content is protected !!