आगरालीक्स …आगरा जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए नगर निगम नहीं जाना होगा, घर बैठे जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र मिल सकेंगे, इसके लिए नगर निगम द्वारा व्यवस्था की जा रही है । आनलाइन आवेदन करने के साथ ही कंप्यूटर से आनलाइन प्रमाणपत्र अपलोड कर सकेंगे।
आगरा के नगर निगम में जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए लोग भटक रहे हैं, ऐसे में नगर निगम जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र की व्यवस्था पूरी तरह से आनलाइन करने जा रहा है, इसे लेकर शुक्रवार को बैठक होगी। आनलाइन आवेदन करने के साथ ही जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र आनलाइन अपलोड कर सकेंगे।