आगरालीक्स.. आगरा सहित प्रदेश में धार्मिक आयोजनों के लिए छूट दी है, ऐसे में आगरा की रामलीला का 4 से 28 अक्टूबर तक वाट्सएप, यूट्यूब, फेसबुक के माध्यम से प्रसारण किया जाएगा।
कोरोना के चलते आगरा की 135 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक रामलीला का आयोजन नहीं किया जा रहा है। ऐसे में 4 से 28 अक्टूबर तक वाट्सएप, यूट्यूब, फेसबुक आदि के माध्यम से रामलीला महोत्सव श्रद्धालुओं को दिखाया जाएगा। अध्यक्ष जगदीश प्रसाद बागला ने बताया कि सात अक्टूबर को राम जन्म, 11 को धनुष यज्ञ, 13 को श्रीराम की वर यात्रा, 22 को लक्ष्मण शक्ति लीला, 25 को रावण वध और 28 को श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला दिखाई जाएगी। महामंत्री श्रीभगवान अग्रवाल ने बताया कि श्रद्धालु घर पर बैठकर ही सोशल मीडिया के माध्यम से प्रभु श्रीराम की लीलाओं का आनंद ले सकेंगे।