नईदिल्लीलीक्स ..Operation Sindoor Update .आपरेशन सिंदूर अपडेट भारत की एयर स्ट्राइक, हिजबुल के दो अड्डे, जैश के चार और लश्कर के तीन अड्डे तबाह किए गए। आतंकी ठिकानों पर ही किया गया एयर स्ट्राइक। ( Operation Sindoor Update: Air strike on Hizbul 2, Laskar 3 & Jaish 4 haunts )
पहलगाम आतंकी हमले के 15 वें दिन भारत ने मंगलवार आधी रात के बाद एयर स्ट्राइक करते हुए पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इसके लिए भारत ने पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले जम्मू कश्मीर में आपरेशन सिंदूर चलाया।
नौ ठिकानों को किया तबाह
एयर स्ट्राइक में जिन आतंकी समूहों के ठिाकनों को निशाना बनाया गया वे भारत के खिलाफ आतंकी हमलों की साजिश रचने और निर्देशन करने के लिए उपयोग किए जाते थे।
सेना ने सोशल मीडिया पर लिखा रेडी टू स्ट्राइक
एयर स्ट्राइक से पहले सेना ने हमले से पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लिखा रेडी टू स्ट्राइक, ट्रेंड टू विन, साथ ही लिखा प्रहाराय सन्निहता:, जयाय प्रशिक्षिता: लिखा, कुछ ही देर में आतंकी कैंपों पर हमले की खबरें आने लगी।
पाकिस्तान सेना ने शुरू की गोलाबारी
भारत की एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की तरफ से भी गोलाबारी की गई।
आतंकी ठिकानों को ही किया गया तबाह
यह भी स्पष्ट किया गया है कि पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों को ही तबाह किया गया है। हिजबुल के दो अड्डे, जैश के चार और लश्कर के तीन अड्डे तबाह किए गए। नौ ठिकाने किए गए तबाह
बहावलपुर जैश के मोहम्मद का हैडक्वार्टर
मुरीद के जैश के मोहम्मद का ट्रेनिंग कैंप
बलाकोट
पीओके
इनके ठिकानें किए गए तबाह
हाफिज सईद
मसूद अजहर