आगरालीक्स…आगरा के Oswaal Books को मिला Great Place to Work® Certification. कर्मचारियों के विश्वास और संगठनात्मक मूल्यों के सर्वेक्षण पर पाई उपलब्धि
आगरा की प्रमुख शैक्षणिक प्रकाशन संस्था Oswaal Books को हाल ही में Great Place to Work® Certification से सम्मानित किया गया है। यह मान्यता कार्यस्थल की संस्कृति, कर्मचारियों के विश्वास और संगठनात्मक मूल्यों के गहन सर्वेक्षण के आधार पर दी जाती है। यह Certification विश्व स्तर पर उन कंपनियों को प्रदान किया जाता है जो अपने कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण, समान अवसर और विकास के लिए प्रेरक माहौल उपलब्ध कराती हैं।
Oswaal Books पिछले कई वर्षों से CBSE, ICSE और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शैक्षणिक सामग्री प्रकाशित कर रही है और लाखों छात्रों तक अपनी पुस्तकों के माध्यम से पहुँच बना चुकी है। अब यह मान्यता कंपनी को न केवल शिक्षा क्षेत्र में, बल्कि एक पसंदीदा कार्यस्थल (Preferred Workplace) के रूप में भी स्थापित करती है।
Prashant Jain, CEO, Oswaal Books ने कहा, “हमारे लिए यह उपलब्धि केवल सम्मान ही नहीं, बल्कि हमारे पूरे Oswaal परिवार की मेहनत और सकारात्मक कार्य-संस्कृति का प्रमाण है। हमारा प्रयास है कि हम आगरा से ही देश के बेहतरीन टैलेंट को अवसर दें और उन्हें एक विश्वस्तरीय कार्य वातावरण उपलब्ध कराएँ।”