आगरालीक्स…दर्दनाक..आगरा में प्रेग्नेंट महिला को चेकअप कराकर घर ले जा रही थी आशा कार्यकत्री. तेज रफ्तार बस ने दोनों को मारी टक्कर. एक की मौत, एक की नाजुक हालत
आगरा में दर्दनाक हादसा हुआ है. शमसाबाद थाना क्षेत्र स्थित आगरा रोड पर राजस्थान रोडवेज की एक तेज रफ्तार बस ने दो महिलाओं को बुरी तरह से टक्कर मार दी. हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि दूसरी महिला की हालत नाजुक है. मरने वाली महिला आशा कायकत्री थी जबकि उसके साथ वाली महिला गर्भवती है, आशा कार्यकत्री महिला का चेकअप कराकर उसे घर छोड़ने जा रही थी कि रास्ते में एक्सीडेंट हो गया. पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है.

शमसाबाद थाना क्षेत्र के आगरा रोड पर यह हादसा हुआ है. राजस्थान रोडवेज बस ने दोनों महिलाओं को इतनी जोर से टक्कर मारी जिससे दोनों उछलकर दूर जा गिरीं. हादसा देख वहां पर लोग दौड़ पड़े और सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भिजवाया जहां आशा कार्यकत्री की मौत हो गई है जबकि गर्भवती की हालत नाजुक बताई जा रही है.