आगरालीक्स.(.Agra News 1st August )आगरा में चंबल में पानी के तेज बहाव में पैंटून पुल सहित लोग बह गए, स्टीमर की मदद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, आगरा में यमुना का जल स्तर बढा.
आगरा में चंबल नदी पर पिनाहट में पैंटून पुल बना हुआ है, इससे लोग नदी को पार करते हैं। पहाडों पर हो रही बारिश से चंबल में लगातार पानी बढ रहा है और बहाव भी तेज हो गया है। रविवार को पैंटून पुल पर कर्मचारी काम कर रहे थे, उसी समय तेज बहाव से पैंटून पुल का एक हिस्सा बह गया। कर्मचारियों सहित पैंटून पुल के बहने से खलबली मच गई।
स्टीमर की मदद से बचाए कर्मचारी
पैंटून पुल के साथ ही काम कर रहे कर्मचारी भी पानी के तेज बहाव से बह गए, स्टीमर से चंबल में बहते हुए जा रहे पैंटून पुल का पीछा किया गया। करीब एक किलोमीटर की दूरी पर पैंटून पुल पकडा गया, उसे रस्सी से बांधकर किनारे लाया गया और पैंटून पुल पर सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
487 फीट पर पहुंचा जलस्तर
बारिश में चार दिन से हथनीकुंड से यमुना में लगातार पानी छोडा जा रहा है। इससे आगरा में यमुना का जलस्तर बढने लगा है। आगरा में यमुना का जलस्तर 487 .1 फीट तक पहुंच गया है।