आगरालीक्स…परीक्षा में चर्चा 10 फरवरी को. पीएम मोदी के साथ दीपिका, सद्गुरु, विक्रांत मैसी सहित ये हस्तियां भी देंगे टिप्स…आगरा से भी स्कूलों में भरे गए हैं फार्म
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्कूली बच्चों के साथ पीएम मोदी परीक्षा पे चर्चा करेंगे. लेकिन इस बार परीक्षा पे चर्चा का फार्मेट नये अंदाज में होगा. इस बार पीएम मोदी के साथ दीपिका पादुकोण, सद्गुरु, मैरीकॉम, विक्रांत मैसी जैसी मशहूर हस्तियां भी टिप्स देंगी. पीएम मोदी के परीक्षा पे चर्चा का यह 8वां संस्कारण है और इस साल 3 करोड़ से अधिक स्टूडेंट्स ने इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. परीक्षा पे चर्चा के नए फार्मेट का प्रसारण 10 फरवरी को किया जाएगा. इस दौरान छात्रों को परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को दूर करने का मंत्र दिया जाएगा.
ये हस्तियां देंगी स्टूडेंट्स को टिप्स
पीएम मोदी, सद्गुरु, दीपिका पादुकोण, मैरीकॉम, अवनि लेखरा, रूजुता दिवेकर, सोनाली सभरवाल, विक्रांत मैसी, भूमि पेडनेकर, राधिका गुप्ता.