Thursday , 3 September 2026
Home बिगलीक्स Parshad family member hits electric company employee by slippers in Nagar Nigam Agra
बिगलीक्स

Parshad family member hits electric company employee by slippers in Nagar Nigam Agra

159

आगरालीक्स आगरा नगर निगम में महिला पार्षद के परिजन ने एक कंपनी के कर्मचारी को चप्पलों से पीटा, मेयर नवीन जैन, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश ने उसे बचाया, इसके बाद काफी देर तक हंगामा चलता रहा। महिला पार्षद ने एलईडी लगा रही कंपनी के कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप लगाया है, इस पर महिला पार्षद के परिजन सहित अन्य पार्षद भडक गए और चप्पलों से पिटाई लगा दी।
आगरा में बुधवार को नगर निगम में स्मार्ट सिटी के तहत होने वाले कार्य के लिए प्रेसवार्ता बुलाई गई, इसे मेयर नवीन जैन और नगर आयुक्त अरुण प्रकाश संबोधित कर रहे थे, उनकी कुर्सी के पीछे हंगामा होने लगा। विजय नगर कॉलोनी की पार्षद नेहा गुप्ता के परिजन ने ईईएसएल कंपनी के कर्मचारी को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया, महिला पार्षद नेहा गुप्ता ने आरोप लगाया कि कंपनी के कर्मचारी ने उनसे अभद्रता की, उन्होंने इसकी मोबाइल कॉल रिकॉर्डिंग भी दिखाई। इसे देख पार्षद भी भडक गए। कर्मचारी को बचाने के लिए ठेकेदार आया, उसे पार्षदों ने हडका दिया, वह वहां से चला गया। मेयर नवीन जैन ने मामला शांत कराया।
यह है मामला
आगरा में एलईडी लाइट बदलने का काम ईईएसएल कर रही है, कंपनी द्वारा शहर में जगह जगह स्ट्रीट लाइट बदलकर एलईडी लगाई जा रही हैं। एलईडी खराब लगाने के साथ ही एलईडी न जलने पर लोग शिकायत कर रहे हैं, उनकी शिकायत पर कंपनी द्वारा गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में विजय नगर कॉलोनी की पार्षद नेहा गुप्ता ने ईईएसएल कर्मचारी को अपने वार्ड में स्ट्रीट लाइट खराब होने की ​शिकायत की, उनका आरोप है कि कर्मचारी ने अभद्रता की, उनसे कहा कि इतनी जल्दी लाइट सही नहीं हो सकती है, तुम जो कर सकते हो कर लो, इसके साथ ही अपशब्द कहे।
मेयर बोले कंपनी का करार खत्म करने के लिए कहा जाएगा
इस मामले में मेयर नवीन जैन का मीडिया से कहना है कि ईईएसएल कंपनी की काफी शिकायतें मिल रही थी। कई बार ईईएसएल प्राइवेट कंपनी द्वारा निगम कर्मचारिय और अधिकारियों के साथ भी ठीक से व्यवहार न करने के मामले सामने आये थे लेकिन महिला पार्षद के अभद्रता के मामले को गंभीरता से लेते हुए कंपनी का करार खत्म करने के लिए कहा जाएगा

slipper

वीडियो

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Heavy Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स..Agra News आगरा में आज भी तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 3rd September 2026

आगरालीक्स आगरा का 3 सितंबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ यूपी में आउटसोर्स...

बिगलीक्स

Agra News: FSDA sent 15 samples from food establishments in Agra for testing and issued guidelines to traders…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जन्माष्टमी से पहले एफएसडीए ने दुकानों व रिटेल स्टोरों से...

बिगलीक्स

Agra Weather: ‘Yellow alert’ for heavy rain is in place until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश ने जमकर भिगोया. 6 सितंबर तक भारी बारिश...

error: Content is protected !!