
कन्याकुमारी से 4600 किलोमीटर की यात्रा कर कश्मीर जा रहे ऑस्ट्रेलियाई धावक पैट फार्मर गुरुवार को आगरा पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी पत्नी तानिया फार्मर ताजमहल का दीदार किया। उन्होंने कहा कि यात्रा का मकसद है प्रेम भाव स्थापित करना। भारत वर्ष ही एक ऐसा देश है, जिसमें सभी समुदाय के लोग एक साथ रहते हैं। विश्व में इस देश से बढ़कर कोई देश प्रेम का पैगाम नहीं दे सकता। भारत के लोग बहुत ही मिलनसार और अच्छे हैं। अनेक भाषाओं और अनेक धर्मों का एक ही देश है और वो है भारत।
उन्होंने कहा कि पूरी मैराथन का एक वृत्तचित्र बनाया जाएगा। दौड़ पूरी होन के बाद इसे रिलीज किया जाएगा। उन्होंने आशा जताई कि दौड़ से यूपी टूरिज्म को नया आयाम मिलेगा।
नन्हीं कली के लिए एक लाख डॉलर
पैट ने बताया कि इस दौड़ का लक्ष्य नन्ही कली नामक एनजीओ के लिए एक लाख डॉलर एकत्र करना भी लक्ष्य है। पैसे की कमी से न पढ़ पाने वाली बच्चियों के लिए शिक्षा के साधन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि मैं खुद ऑस्ट्रेलिया में शिक्षा मंत्री रह चुका हूँ। उस समय मैंने पूरे विश्व के स्कूलों की स्थिति देखी है, जो खराब है। महिला शिक्षा की स्थिति ज्यादा खराब है। उन्होंने कहा कि अगर तुम कुछ दिल से करना चाहो, तो सब रास्ते बना सकते हो। इस मौके पर भारत पर्यटन के प्रबंधक अरुण, यूपी पर्यटन के दिनेश कुमार भी मौजूद थे।
Leave a comment