
विवि में परीक्षा शुल्क जमा न होने के चलते वरिष्ठ सहायक सतेंद्र सिंह की कॉलेज संचालक ने हत्या कर दी थी। इसके बाद फैसला हुआ था कि परीक्षा शुल्क जमा करने के बाद ही छात्रों के प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे। लेकिन विवि प्रशासन ने शुल्क जमा किए बिना ही कॉलेज के लॉगिन आईडी में प्रवेश पत्र भेज दिए गए। इसकी जानकारी होने पर कर्मचारियों ने विवि के गेस्ट हाउस में परीक्षा नियंत्रक केएन सिंह को पकड लिया, खरी खोटी सुनाने के लिए हंगामा किया। परीक्षा नियंत्रक ने कुलपति से फोन पर बात की, इसके बाद परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।
20 तक शुल्क जमा न करने पर नहीं होंगी परीक्षाएं
कॉलेजों द्वारा फीस जमा न करने पर 15 मार्च के बाद 200 रुपये और 18 मार्च के बाद 300 रुपये प्रति छात्र लेट फीस ली जाएगी। इसके बाद 20 मार्च तक जिन कॉलेजों की पफीस जमा नहीं होगी, उन कॉलेजों की परीक्षाएं नहीं कराई जाएंगी। विवि ने यह आदेश जारी कर दिए हैं।
दो बार बदली जा चुकी है परीक्षा तिथि
विवि की परीक्षाओं की तिथि पहले भी दो बार बदली जा चुकी है, इससे पहले एक मार्च से परीक्षाएं प्रस्तावित की गई थी, लेकिन अंतिम समय पर तिथि बदलकर 11 मार्च कर दी गई। इस बार 12 घंटे पहले परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं हैं, अब परीक्षाएं होली के बाद हो सकती हैं।
Leave a comment