आगरालीक्स… आगरा में एक बडा मामला सामने आया है, पालतू डॉगी ने युवक के प्राइवेट पार्ट में काट लिया, मामला थाने पहुंच गया है। थाना न्यू आगरा में तहरीर दी गई है, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,
आगरा के विद्यानगर, न्यू आगरा निवासी आकाश बुधवार रात को घर लौट रहे थे। रात को गली में उनके पडोस में रहने वाले युवक का पालतू डॉगी घूम रहा था, आकाश का आरोप है कि डॉगी ने उन पर झपट पड़ा। वे भागने लगे तो डॉगी पीछे पड गया, डॉगी ने उनके प्राइवेट पार्ट पर दांत मार दिए, इससे उन्हें चोट आ गई, इसे देख आकाश के परिजन भी आ गए, मामला बढता चला गया, दोनों के बीच विवाद हो गया। मारपीट हो गई।
मामला पहुंचा थाने
मामला बढते ही दोनों के बीच मारपीट और पत्थर चलने लगे, रात को हंगामा होने पर स्थानीय लोग आ गए, उन्होंने दोनों पक्षों को शांत कराया, इस मामले में आकाश ने थाना न्यू आगरा में तहरीर दी है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
गर्मी और उमस में डॉगी का बिगड मूड
इस समय आवारा और पालतू डॉगी का मूड बदल रहा है, गर्मी और उमस में डॉगी घूंघार होते जा रहे हैं, वे लोगों पर हमलावर हो रहे हैं, इससे जिला अस्पताल में कुत्ता काटने की वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ रही है। यहां तक कि कॉलोनी में भी लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है, रात में डॉगी लोगों को कॉलोनी की सडकों से निकलने नहीं दे रहे हैं।
इंटरनेट फोटो