अलीगढ़लीक्स…अलीगढ़ में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा 19 फरवरी को, तो बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 23 फरवरी को
अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में पीएचडी की प्रवेश परीक्षा 19 फरवरी को होगी। जबकि बीएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 23 फरवरी को होगी। परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं,विवि के कुलसचिव महेश कुमार ने बताया कि पीएचडी की प्रवेश परीक्षा में नेट उत्तीर्ण छात्र को कोई छूट नहीं दी गई है, उन्हें भी यह परीक्षा देनी होगी। प्रवेश परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक होगी। इसके लिए 13 फरवरी से प्रवेश पत्र विवि की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

पीएचडी अध्यादेश 2018 के नियम के तहत नेट उत्तीर्ण छात्र को प्रवेश परीक्षा में छूट नहीं दी गई है। यूजीसी सीएसआइआर, आईसीएआर, टीचर फेलोशिप व अन्य को प्रवेश परीक्षा से छूट प्रदान की गई है।बीएड सत्र 2022-23 के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा 23 फरवरी से केवल राजकीय और अनुदानित डिग्री कॉलेजों में कराई जाएगी। कुलपति प्रो चंद्रशेखर ने परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के निर्देश जारी किए हैं।