आगरालीक्स…खाटूश्याम के रंग में रंगा आगरा (देखें फोटोज). शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का महाकुम्भ, खूब उड़ा अबीर-गुलाल. फाल्गुन मेला की हुई शुरुआत. बैंड बजे, ऊंट-घोड़े और हाथों में निशान लिए निकले श्यामप्रेमी
फाल्गुन उत्सव में भक्ति और उल्लास के संगम में आस्था का महाकुम्भ उमड़ा। उत्साह के साथ अबीर-गुलाल उड़ा। ढोल-ताशे की धुन पर झूमते-नाचते श्यामप्रेमी। हाथों में बड़े-बड़े निशान लेकर श्याम भक्त निकले तो ताजनगरी खाटू वाले श्याम के रंग में रंग गई। शंखनाद के साथ जैसे ही अलौकिक रूप में सजे खाटू श्यामजी की आरती भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह और समाजसेवी अतुल तिवारी ने की। हर भक्त के हाथ भगवान के अभिवादन में ऊपर उठ गए। बेंगलुरु और दिल्ली के श्रृंगार और सतरंगी फूलों से सजा श्याम बाबा का डोला चला तो जय श्री श्याम के जयघोष गूंजने लगे। कुछ ऐसा ही मनमोहक दृश्य था कटरा जोगीदास ताजगंज स्थित श्री दाऊजी महाराज खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट की ओर से गुरुवार से शुरू हुए फाल्गुन मेला उत्सव के अंतर्गत शोभायात्रा निकाली गयी।

झांकियों ने मन मोहा
शोभायात्रा में सबसे आगे गणेश जी की सवारी चल रही थी। यात्रा में अगवानी करते दो ऊँटों के पीछे दूसरी रामदरबार की सवारी में राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुधन सहित हनुमान जी विराजमान रहे, तीसरी, हनुमान जी की वानर सेना की संजीव झांकी, मुख्य आकर्षण का केंद्र बने अघोरियों का समूह ने खूब नृत्य किया। केंद्र पंजाब और नासिक का घंटे वाला ढोलचौथी मयूर नृत्य की झांकी पर प्रस्तुति देते वृन्दावन से आये कलाकार और उसके बाद आखिरी डोले में खाटू श्याम जी विराजमान रहे। पंजाब के ढोल और नासिक का घंटे पर श्रद्धालु थिरकते रहे।
18 स्थानों पर व्यावसायिक कमेटियों ने किया स्वागत
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राजू गोयल ने बताया कि यात्रा की शुरूआत पुरानी मंडी से शुरू हुई और श्याम लाल मार्ग, गुम्बट, नंदा बाजार, कसरेट बज़ार, हनुमान चौक होते हुए ताजगंज स्थित खाटू श्याम मंदिर पर पहुंची। श्यामप्रेमी बैंड-बाजों संग भक्त लगभग 1500 निशान लेकर यात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा जहां से भी निकली वहां घर की छत, छज्जो और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से बाबा के दर्शन पाने को अभिलाषी दिखे। पुरे मार्ग में रंगबिरंगे अबीर गुलाल और इत्र की वर्षा होती रही। बाबा के डोले का 18 स्थानों पर विभिन्न व्यावसायिक कमेटियों ने आरती और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। हर भक्त खाटू श्याम जी की महाराज के दर्शन के लिए ललायित नजर आया। राह चलते लोगों ने भी रुक कर बाबा को हाथ जोड़कर प्रणाम कर आशीर्वाद लिया।

प्रतिदिन होंगे होली उत्सव
सचिव मयंक अग्रवाल ने बताया कि श्याम बाबा के आठ दिवसीय फाल्गुन मेला उत्सव की शुरूआत शोभायात्रा व निशान यात्रा से की गयी। मंदिर को रंगबिरंगी लाइटो और फूलो से सजाया गया है। 6 मार्च को शोभायात्रा, 7 को फूलो की होली, 8 को टॉफी चॉकलेट की होली, 9 को मेहंदी की होली, 10 मार्च को चंदन-इत्र की होली व नगर भ्रमण यात्रा, 11 को मधुर संकीर्तन, 12 को मेवे की होली और 13 मार्च को गुलाल की होली के साथ समापन होगा।

