आगरालीक्स…आगरा में विवि के युवोत्सव में संस्कृति, कला और साहित्य के रंग बिखरे. सिंगिंग, एक्टिंग, मिमिक्री, फोटोग्राफी, कार्टूनिंग, क्ले मॉडलिंग में दिखा अनूठा टैलेंट…देखें फोटोज
आज डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस में जारी युवोत्सव के दूसरे दिन भी कला और संस्कृति से भरी हुई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। इन सभी कार्यक्रमों ने छात्रों ने संस्कृति, कला एवं साहित्य के रंग बिखेरे। दूसरे दिन जेपी सभागार, सेठ पदमचंद जैन संस्थान, स्कूल ऑफ लाइफ साइंसेज दाऊ दयाल संस्थान में सुगम गायन(एकल), लोक गायन(एकल), माइम,एकल अभिनय, मिमिक्री, हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता, स्पॉट फोटोग्राफी, कार्टूनिंग, क्ले मॉडलिंग, मेंहदी और क्विज आदि प्रतियोगिता आयोजित हुई।

सुगम गायन (एकल) में बैकुंठी देवी कॉलेज की शालिनी ने प्रथम, सेंट जॉन्स कॉलेज की नबीला हुसैन द्वितीय और आर सी ए गर्ल्स कॉलेज मथुरा की नंदिनी द्विवेदी तृतीय रही। लोक गायन(एकल) में आर सी ए गर्ल्स कॉलेज मथुरा की नंदिनी द्विवेदी प्रथम, आगरा कॉलेज के खुशवंत सिंह द्वितीय और ललित कला संस्थान के अनुज बघेल तृतीय रहे। हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता में डिपार्टमेंट ऑफ हिस्ट्री एंड कल्चर की मोनिका वार्ष्णेय प्रथम, बैकुंठी देवी कॉलेज की शिप्रा और स्वाति द्वितीय और डिपार्टमेंट ऑफ हिस्ट्री एंड कल्चर के सूरज सिंह तृतीय रहे।
मेंहदी प्रतियोगिता में आगरा कॉलेज के ध्रुव कुमार प्रथम बैकुंठी देवी महाविद्यालय के अंशी शर्मा और सेंट जॉन्स कॉलेज की मानसी संयुक्त तौर पर द्वितीय और डिपार्टमेंट ऑफ बोटेनिकल साइंस की निशा तृतीय रही। स्पॉट फोटोग्राफी में ललित कला संस्थान के यांशु शमी प्रथम, आगरा कॉलेज की निलंजना द्वितीय और बैकुंठी देवी महाविद्यालय की कंचन तृतीय रही।
माइम में सेंट जॉन्स कॉलेज की वसुंधरा यादव तनिष्का बघेल रुद्राक्ष मिश्रा नंदिनी प्रथम, ललित कला संस्थान के कृष्णा श्रोतिय, राहुल खुशवंशी, रोशन दीमरी, यांशू समल द्वितीय और बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की तिशा, नंदिनी तिवारी, समरीन, तमन्ना उस्मानी तृतीय रही। मोनो एक्टिंग में आगरा कॉलेज के आयुष कुमार प्रथम, डिपार्टमेंट ऑफ बॉटनी के हिमांशु गौतम द्वितीय और पंडित दीन दयाल इंस्टीट्यूट पालीवाल कैंपस की प्राची शर्मा तृतीय रही। मिमिक्री में सेंट जॉन्स कॉलेज के हर्ष लखवानी प्रथम, बैकुंठी देवी कॉलेज की माधव द्वितीय और आई ई टी खंदारी के अंकित चौबे तृतीय रहे।

काव्य पाठ में आगरा कॉलेज के देव प्रकाश्य प्रथम, द्वितीय रहीं बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय तान्या सिंह और डिपार्टमेंट ऑफ हिस्ट्री एंड कल्चर की राधा तृतीय रही। क्ले मॉडलिंग में आगरा कॉलेज की कुमारी आरती प्रथम, ललित कला संस्थान की संस्कृति राठौर द्वितीय और बी डी जैन गर्ल्स पी जी कॉलेज की रिया सिंह तृतीय रही। कार्टूनिंग में सेंट जॉन्स कॉलेज की सौम्या सिंह प्रथम, ललित कला संस्थान की हरिओम द्वितीय और आगरा कॉलेज की संजना श्रीवास्तव तृतीय रही।
